Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: MP Weather Today: तापमान ने फिर भरी उछाल, अगले दो दिन में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

News Desk

News Desk / Sat, Dec 3, 2022

MP Weather Today: तापमान ने फिर भरी उछाल, अगले दो दिन में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम

मौसम - फोटो : Self

ख़बर सुनें

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज परिवर्तनशील बना हुआ है। प्रदेश में दो दिन की ठंड के बाद फिर पारा उछला है। उत्तर में बर्फबारी और हवाओं का रुख भी उत्तरी बना हुआ है, पर फिर भी ठंड का असर उतना नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम भी एक्टिव नहीं है। हालांकि मौसम विभाग का दृष्टिकोण बता रहा है कि दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट हो सकती है। 

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रीवा-शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान भी मौसम शुष्क ही रहने वाला है। हालांकि दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना बन रही है। 

प्रदेश के बड़े शहरों का हाल

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 28.5 13.4
इंदौर 28.0 14.8
जबलपुर 27.4 11.4
ग्वालियर 26.5 8.7

मौसम  विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। अधिकतम तापमान एक बार फिर उछलकर 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं रात का पारा भी 7 डिग्री के ऊपर आया है। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। पचमढ़ी में 7.2, नौगांव में 7.4, रायसेन-नरसिंहपुर में 8, ग्वालियर में 8.7, दतिया में 8.8, उमरिया में 9.2, खजुराहो में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

अधिकतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में दिन का पारा 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। प्रदेश के सबसे गर्म खरगोन रहा। खरगोन में 31.2, खंडवा में 30.1, मंडला में 30, दमोह में 29.2, नर्मदापुरम में 29, भोपाल-राजगढ़ में 28.5, उज्जैन में 28.4, उमरिया में 28.3, इंदौर-छिंदवाड़ा-सीधी में 28 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने के लिए कई वेदर सिस्टम एक्टिव रहते हैं।लेकिन फिलहाल मध्यप्रदेश में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं होने की वजह से उत्तर की तरफ से आ रही ठंडी हवा के कारण ठंड का असर और अधिक तीव्र होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 दिसंबर के बाद राजधानी भोपाल, इंदौर सहित ग्वालियर-चंबल और महाकौशल अंचल के सभी जिलों में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी। केवल उत्तर भारत की तरफ से आने वाली हवाओं की वजह से ही तापमान नहीं गिर रहा है, बल्कि अब मौसम भी शुष्क हो रहा है। हालांकि, अभी तक उम्मीद के मुताबिक हिमालय पर बर्फबारी नहीं हुई है। केवल ईरान की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट हो रही है, लेकिन अब 5 दिसंबर से अच्छी ठंड होने की उम्मीद है। 

विस्तार

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन