Logo
Breaking News Exclusive
मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों

: MP Accident: सीधी सड़क हादसे में अब तक 17 की मौत, 40 लोग घायल, सीएम शिवराज ने की ये बड़ी घोषणा

News Desk

News Desk / Fri, Feb 24, 2023

MP Accident: सीधी सड़क हादसे में अब तक 17 की मौत, 40 लोग घायल, सीएम शिवराज ने की ये बड़ी घोषणा

अब तक 17 की मौत

अब तक 17 की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीधी में चुरहट-रीवा नेशनल हाईवे पर बड़खरा गांव में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में 17 यात्रियों की मौत हो गई और 50 लोग घायल हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में से आठ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि बाकी की मौत अस्पताल में हुई। हादसा ट्रक का टायर फटने से हुआ। ट्रक ने तीन खड़ी बसों को पीछे से टक्कर मार दी। अभी तक नौ मृतकों की ही शिनाख्त हो सकी है।

बता दें कि ये बसें सतना में हुए कोल समाज के महाकुंभ में शामिल होने के बाद सीधी लौट रही थीं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और CM शिवराज सिंह भी शामिल हुए थे। CM शिवराज सीधी में थे, वे सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए।

ट्रक सीमेंट से भरा था, टक्कर के बाद पलट गया...
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात नौ बजे मोहनिया टनल से कुछ दूरी पर यह हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बसों को टक्कर मार दी। दो बसें 10 फीट गहरी खाई में गिर गईं। वहीं, एक बस हाईवे पर ही पलट गई। ट्रक सीमेंट से भरा था, टक्कर के बाद पलट गया।

हादसे में इनकी हुई मौत...

  • मनाऊ कोल पिता छुट्टन कोल 60 साल, निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन
  • चरका कोल पिता पुसे कोल 45 साल, निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन
  • चूड़ामन कोल पिता छोटे कोल 40 साल, निवासी चोभरा थाना रामपुर नैकिन
  • चूड़ामन की मां 60 साल, निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन
  • रंगेश कोल की मां 60 साल, निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन
  • गिरीराज जायसवाल पिता उदयभान जायसवाल 36 साल, निवासी ग्राम कतरकार थाना मझौही
  • ललकुमार रावत पिता रामूलाल रावत 29 साल, निवासी बधैया खास वार्ड 12 थाना जमोड़ी
  • रामराज रावत पिता बैशाखू रावत 30 साल, निवासी जमोड़ी
  • जमुना कोल पिता मड़िया कोल 60 साल, निवासी रामपुर नैकिन


बताया जा रहा है कि सतना में आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए विंध्य क्षेत्र के सभी जिलों को 300-300 बसें भरकर लोगों को लाने का टारगेट दिया गया था। शाम साढ़े पांच बजे कार्यक्रम खत्म हुआ।। सभी बसें सतना से रामपुर बघेलान और रीवा के रास्ते मोहनिया टनल होकर सीधी जा रही थीं। टनल से एक किलोमीटर दूर सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में बरखड़ा गांव के पास तीन बसें कुछ देर के लिए रोकी गई थीं। यहां यात्रियों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। इसी बीच, पीछे से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक ने तीनों बसों को टक्कर मारी। तीनों बसों से 50 से 60 सवार थे।


मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये...
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये और साधारण घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया। मुख्यमंत्री शिवराज रात में ही घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया। उनके साथ प्रदेश भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। इससे पहले सीधी कलेक्टर और SP ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। सीधी सांसद रीति पाठक भी मौके पर पहुंचीं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता कमलनाथ, अजय सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन