: आखिर कहां गायब हो गईं BSF की दो महिला कांस्टेबल: 26 दिन से हैं लापता, दोनों सहेलियां एक ही जगह पर थीं तैनात
MP में बिना पंख उड़ने वाला खतरनाक सांप: पीली और काली धारियां बताती हैं छलांग की रफ्तार, जानिए Dangerous Flying Snakes
दोनों कांस्टेबल एक ही बैच की हैं, गहरी दोस्ती है
जबलपुर के जोगी मोहल्ला निवासी उर्मिला निखार ने बताया, 'आकांक्षा ने पिछले साल कहा था कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी शहाना खातून उनके बैच में है। दोनों में अच्छी दोस्ती है। मार्च 2024 में शहाना भी हमारे घर जबलपुर आई थी। वह चार दिन यहां रुकी। इसके बाद दोनों घूमने की बात कहकर बंगाल चले गए। वहां दोनों शहाना के घर रुके। इसके बाद बेटी से संपर्क कम होने लगा। आकांक्षा पहले की तरह उत्साह से बात नहीं करती थी।'
MP में क्या बेटियां और महिलाएं सुरक्षित हैं ? मध्य प्रदेश से 31801 बच्चियां और महिलाएं लापता, आंकड़ों ने उड़ाए सबके होश !
बीएसएफ से आया फोन, तब पता चला गुमशुदगी
उर्मिला ने बताया, '5 जून को बेटी आकांक्षा से बात हुई। वह अनमने ढंग से बात कर रही थी। 6 जून को रात 8 बजे असिस्टेंट ट्रेनिंग सेंटर से फोन आया कि आकांक्षा और शहाना सुबह से कहीं चली गई हैं। बिलौआ थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।'
पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में मिली आखिरी लोकेशन
उर्मिला ने बताया, 'बीएसएफ अफसरों ने बताया कि 6 जून को दोनों की लोकेशन दिल्ली में मिली। इसके बाद 7 जून को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मिली। उसी दिन रात 11:30 बजे उनकी लोकेशन मुर्शिदाबाद के बहरामपुर में मिली।
MP Top 5 Best Tourist Places: मध्य प्रदेश की हसीन वादियां, पातालकोट की रहस्यमयी दुनिया, जानिए खूबसूरत जगहों के बारे में ?
शहाना ने एक ऑटो चालक के फोन से रात 12:03 बजे अपनी बड़ी बहन और मां से भी बात की। इसके बाद दोनों बीकन अस्पताल पहुंचीं। यहां सीसीटीवी कैमरे में दोनों दिख रही हैं। अस्पताल से दोनों एक कार में बैठकर कहीं चली गईं। इसके बाद उनके मोबाइल लगातार बंद आ रहे हैं।
मां बोली- पश्चिम बंगाल में भी बेटी की तलाश की
उर्मिला निखार का कहना है, 'मैं अपनी बेटी की तलाश में पश्चिम बंगाल भी गई थी। यहां मैं शहाना के घर पहुंची। उसके परिजनों ने कुछ नहीं बताया। बेटियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। मेरी बेटी की जान को खतरा है।'
MP में 5 लोगों का कत्ल या कुछ और ? फंदे पर लटकी मिली परिवार की लाशें, जानिए क्या बोले पड़ोसी ?
ग्वालियर सीएसपी (यूनिवर्सिटी सर्किल) हिना खान ने बताया कि, 'लेडी कांस्टेबल की मां टेकनपुर से आई थीं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी एक अन्य लेडी कांस्टेबल के साथ कहीं चली गई है। 26 दिन हो गए हैं। बिलौआ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई जांच नहीं हुई। पुलिस उस जगह भी नहीं गई जहां आखिरी लोकेशन मिली थी। मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।'
Tags :
संबंधित ख़बरें
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
अनूपपुर में आर्मी जवान समेत 3 की मौत : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, तीनों की ऑन द स्पॉट डेथ, खून से सनी लाशें, एक तड़पता मिला
अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ?
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन