Logo
Breaking News Exclusive
मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों

: MP: कलेक्टर ने पूरी की कचरा बीनने वाली बच्ची की ख्वाहिश, स्कूल में कराया एडमिशन, वायरल हुआ था चाहत का वीडियो

News Desk

News Desk / Thu, Feb 23, 2023

MP: कलेक्टर ने पूरी की कचरा बीनने वाली बच्ची की ख्वाहिश, स्कूल में कराया एडमिशन, वायरल हुआ था चाहत का वीडियो

कचरा बीनने वाली पांच वर्षीय मासूम चाहत की स्कूल जाने की ख्वाहिश कलेक्टर ने पूरी कर दी है। कटनी जिला कलेक्टर अवि प्रसाद को जब चाहत की इच्छा की जानकारी लगी तो बिना देर किए उन्होंने महज दो घंटे के अंदर ही सर्वे कराकर चाहत और उसके साथ अन्य दो बालिकाओं का स्कूल में एडमिशन कराया।

दरअसल सोशल मीडिया पर मासूम बच्ची चाहत का कचड़ा बीनते हुए वीडियो वायरल हो रहा था, जिस शख्स ने बच्ची का वीडियो बनाया था उसने ही वीडियो बनाते समय बच्ची से पढ़ाई करने की बात पूछी थी, इस दौरान मासूम ने अपनी मंशा जाहिर करते हुए पढ़ने की इच्छा व्यक्त की थी। वायरल वीडियो कटनी जिले के ढीमरखेड़ा इलाके का बताया जा रहा है, जिसे संज्ञान में लेकर कलेक्टर अवि प्रसाद ने जांच के निर्देश दिए। वहीं, इस तरह के कितने बच्चे हैं उसका भी पता लगवाने के आदेश जारी किए। निर्देश मिलते ही विभाग के सर्वे पर मिली तीन बच्चियों का स्थानीय शासकीय स्कूल में पहली कक्षा में दाखिला करवाया गया। 

पूरे मामले पर कलेक्टर अवि प्रसाद ने बताया की ढीमरखेड़ा क्षेत्र का मामला है, जहां एक बच्ची कचड़े के ढेर में खड़ी दिखाई दे रही थी। उसने पढ़ाई की इच्छा भी जाहिर की थी जिस पर मेरे द्वारा मामले को संज्ञान लेकर जांच के निर्देश दिए थे। इस दौरान मौके पर गई टीम को बच्ची चाहत के साथ कमला और चांदनी भी मिली जिनका स्कूल में एडमिशन कराया गया है। बच्ची की उम्र हाल फिलहाल में 5 वर्ष हुई जिसके कारण पहले स्कूल नहीं जा सकी। वहीं, बस स्टैंड और स्टेशन पर इस तरह के बहुत से बच्चों की घूमने की बात पूछने पर कलेक्टर ने कहा की प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षा के अधिकार के तहत हर वर्ष सरकारी स्कूलों में मनाए जा रहे प्रवेशोत्सव को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा विभाग के अमले को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।

पारिवारिक मजबूरियों के चलते चाहत जैसे कई बच्चे हैं जो पढ़ लिख नहीं पाते, लेकिन उनके दिल में भी बाकी बच्चों की तरह पढ़ने और कुछ बनने की हसरत होती है। कटनी कलेक्टर ने चाहत की ख्वाहिश पूरी कर उसे उसके सपनों को पूरा करने का एक मौका दिया है। कलेक्टर की इस सराहनीय पहल की अब लोग प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं, स्कूल में एडमिशन होने से चाहत, कमला और चांदनी बेहद खुश हैं।

 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन