Logo
Breaking News Exclusive
मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों

: आज भी ऐसे परिवार: एक साथ भोजन करते हैं 38 सदस्य, किचन में सभी महिलाओं का बराबरी से राज

News Desk

News Desk / Fri, Feb 17, 2023

आज भी ऐसे परिवार: एक साथ भोजन करते हैं 38 सदस्य, किचन में सभी महिलाओं का बराबरी से राज

संयुक्त परिवार

संयुक्त परिवार - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

महाशिवरात्रि का दिन आयोजनों के लिए बेहद खास होता है। आज सुबह से इंदौर में बड़ी संख्या में धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। मंदिरों, संस्थाओं के साथ सामाजिक समूह भी कई आयोजन कर रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर के कृष्णा मिश्रा गुरुजी महाशिवरात्री को एक अलग ही अंदाज में मनाते हैं। वे मानते हैं कि भगवान शिव ने भारतीय संस्कृति में परिवार के महत्व का जो संदेश दिया वह आज भी हमारी संस्कृति में खास स्थान रखता है। इसी वजह से दुनिया के अन्य देशों की तुलना में आज भी भारत में संयुक्त परिवार की व्यवस्था बरकरार है। 

कृष्णा मिश्रा गुरुजी महाशिवरात्रि के मौके पर संयुक्त परिवार दिवस का आयोजन करते हैं। इस बार भी उन्होंने शहर के चुनिंदा परिवारों के साथ इसका आयोजन किया। इस बार उन्होंने चितवाद में रहने वाले सुमित मिश्रा के घर का चयन किया। सुमित के घर में मां और भाईयों के साथ 27 सदस्य एक साथ एक किचन में खाना बनाते हैं। वहीं बजरंग नगर निवासी अशोक शर्मा का छह भाईयों का परिवार है। उनके यहां पर 38 लोग एक साथ खाना खाते हैं। नियम से भोजन के पहले भजन करते हैं। दोनों ही परिवारों में महिलाएं किचन में एक साथ खाना बनाती हैं और सभी किचन में बराबरी से हक रखती हैं। कृष्णा मिश्रा ने कहा कि यह परिवार आज के युग में मिसाल हैं। हमारी नई पीढ़ी को इनसे सीखना चाहिए। 

मुखिया की जिम्मेदारी सबसे अहम
आयोजन के बाद गुरुजी ने कहा इन संयुक्त परिवार के मुखिया का रोल सबसे अहम है। उसे कई बार कड़वे घूंट पीकर भी परिवार को एक साथ बनाए रखना होगा। उसे भगवान शिव की तरह नीलकंठ बनकर रहना होगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवार का विघटन समाज की प्रमुख समस्या है। संयुक्त परिवार में रहने वाला कभी अकेलेपन और तनाव का शिकार नहीं होता। गुरुजी ने इस मौके पर सभी सदस्यों को शिव सत्संग के बाद शिव ध्यान करवाया और संयुक्त परिवार में रहने का संकल्प दिलवाया। कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर की भारती मंडलोई, मधुकर पवार, आकाश नागर और पिंकू यादव भी इस मौके पर मौजूद रहे। 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन