Logo
Breaking News Exclusive
अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा

: Indore: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट अब धर्मशाला में नहीं इंदौर में होगा, जानिये क्यों लिया यह फैसला

News Desk

News Desk / Sun, Feb 12, 2023

Indore: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट अब धर्मशाला में नहीं इंदौर में होगा, जानिये क्यों लिया यह फैसला

होलकर स्टेडियम

होलकर स्टेडियम - फोटो : you tube

विस्तार

बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी में भारत-ऑस्ट्रेलिया का तीसरा टेस्ट मैच अब इंदौर में होगा। यह मुकाबला पहले धर्मशाला में होना था। वहां क्रिकेट मुकाबला खेले जाने की परिस्थितियां अनुकूल न होने की वजह से यह फैसला लिया गया है। 

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को प्रेस रिलीज जारी कर इस फैसले की पुष्टि की है। बोर्ड ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान काफी कम है। इस वजह से अब भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा। 

बोर्ड ने कहा कि यह मुकाबला पहले एक से पांच मार्च तक एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में खेला जाना था, जो अब इंदौर के होलकर स्टेडियम में शिफ्ट किया गया है। पहाड़ों में ठंड अब भी बहुत ज्यादा है और इस वजह से आउटफील्ड में पर्याप्त घास का घनत्व नहीं था। घास लगाने में भी काफी वक्त लग जाएगा। इस वजह से तीसरे टेस्ट का आयोजन स्थल बदला गया है। 

भारत के लिए मुफीद रहा है होलकर स्टेडियम
इंदौर में अब तक दो टेस्ट मैच खेले गए हैं। पहला टेस्ट भारत और न्यूजीलैंड के बीच आठ से 11 अक्टूबर 2016 को खेला गया था। इसी तरह दूसरा टेस्ट मैच भारत और बांग्लादेश के बीच 14 से 16 नवंबर 2019 तक खेला गया था। दोनों ही मैच भारत ने जीते हैं। न्यूजीलैंड को 321 रन से हराया था, जबकि बांग्लादेश को एक पारी और 130 रन से। इसे देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होलकर स्टेडियम में भारत का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है। 

 

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन