: 'वीरू' का ड्रामा: पत्नी ने ससुराल चलने से किया इनकार तो सैकड़ों फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा पति
News Desk / Wed, Mar 1, 2023
पत्नी को मनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा पति। - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के गुना जिले में फिल्म शोले का उस सीन का नजारा देखने को मिला, जब अभिनेता धर्मेंद्र बसंती के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। गुना में भी पत्नी को मनाने के लिए पति ने ऐसी हरकत की। आखिर में पत्नी जब मानी तो वह नीचे उतरा। पुलिस को भी खासी मशक्कत करना पड़ी। इसका वीडियो भी सामने आया है।जानकारी के अनुसार मामला गुना जिले के हड्डीमील क्षेत्र का है। बताया गया कि पूरन पुरा (विदिशा) का रहने वाला अभिषेक राय (26), पत्नी कृष्णा परिहार को मायके से ले जाने के लिए गुना आया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दोनों का झगड़ा हो गया था। इसके बाद से पत्नी मायके में रह रही है। पति बुधवार को उसको लेने के लिए ससुराल पहुंचा था और उसने अपने घर जाने के लिए कहा, लेकिन पत्नी नहीं मानी। इसके बाद पति पानी की टंकी पर चढ़ गया। जब इस बात की जानकारी पत्नी को लगी तो मौके पर आई और उससे नीचे उतरने को कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। इसके बाद सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसने नीचे से कई बार उतरने की गुजारिश की, लेकिन नहीं माना और लगातार व टंकी से कूदने की धमकी देता रहा।
कई घंटे मशक्कत के बाद भी उसे नीचे नहीं उतारा जा सका तो पत्नी ने नीचे से आवाज लगाई कि वह उसकी हर बात को मानेगी और वह मायके चलने के लिए तैयार है। पत्नी ने उसको विश्वास दिलाया। पुलिस ने अभिषेक को रस्सी से बांधकर नीचे उतारा ताकि अभिषेक बीच रास्ते में कोई हरकत न कर बैठे।
Source link
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन