Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: Cyber Crime: साइबर ठगी का शिकार होते ही तुरंत करें ये काम, वापस आ सकती है रकम

News Desk

News Desk / Sun, Mar 19, 2023

Cyber Crime: साइबर ठगी का शिकार होते ही तुरंत करें ये काम, वापस आ सकती है रकम

रिपोर्ट: विजय राठौड़

ग्वालियर: एक ओर जहां डिजिटल क्रांति से ऑनलाइन व्यापार को पंख लग गए हैं तो दूसरी ओर साइबर क्राइम का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है. जिसके तहत अधिकांश ऐसे लोगों को टारगेट किया जाता है, जो इस क्राइम के प्रति ज्यादा जागरूक नहीं हैं. ऐसे में साइबर ठग बड़ी आसानी से लोगों को झांसे में लेकर उनसे ओटीपी आदि पूछकर खाते से रकम उड़ा देते हैं.

साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखकर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा नंबर हेल्पलाइन 1930 जारी किया गया है. जिस पर ठगी के 1 घंटे के भीतर कॉल करने पर आपके खाते से जुड़े सभी लेनदेन व अन्य प्रक्रिया को रोक सकते हैं. कॉल करने पर खाते को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है. इतना ही नहीं इसके माध्यम से साइबर सेल तत्काल हरकत में आती है और आपका पैसा वापस कराने का पूरा प्रयास करती है.

आपके शहर से (ग्वालियर)

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश

सावधानी ही सबसे बड़ा हथियार
राज्य साइबर सेल के एसपी सुधीर अग्रवाल ने बताया कि यदि आप साइबर ठगी के शिकार हो जाते हैं तो आपको सबसे पहले 1930 नंबर पर कॉल करना चाहिए. ताकि आपके खाते को फ्रीज किया जा सके. साथ ही आप सबसे पहले राज्य साइबर सेल या क्राइम ब्रांच में जाकर घटना की पूरी जानकारी दें. आपकी शिकायत पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा. बताया कि इस प्रकार के अपराध में आपकी सावधानी आपका सबसे बड़ा हथियार होता है. बिना किसी जान पहचान या जानकारी के किसी के साथ भी अपने खाते से संबंधित जानकारियां शेयर ना करें और न ही किसी प्रकार के ओटीपी इत्यादि बताएं.

इस तरह से होते हैं ठगी के शिकार
गौरतलब है कि वर्तमान में अपराधियों के लिए साइबर ठगी एक आसान तरीका बन गया है. ठग ऐसे लोग को अपना निशाना बनाते हैं जो कम पढ़े-लिखे या कम जानकारी रखने वाले होते हैं. फोन पर एटीएम ब्लॉक, अकाउंट ब्लॉक, कार्ड ब्लॉक आदि समस्याओं का हवाला देकर उन्हें झांसे में लेते हैं. फिर उन्हें लिंक अथवा ओटीपी भेज कर समस्या का निदान की समझाइश देकर उनके खाते से पैसे उड़ा लिए जाते हैं. इसी को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा यह 1930 हेल्पलाइन जारी किया गया है.

सतर्कता बचा सकती है आपकी कमाई
जानकारी के अनुसार आपकी थोड़ी सी सतर्कता ही आपकी मेहनत की कमाई को बचा सकती है. हेल्पलाइन नंबर 1930 पर ठगी के 1 घंटे के भीतर कॉल करने पर आपसे आपके खाते की और यूपीआई की जानकारी मांगी जाएगी. ताकि उसे फ्रीज किया जा सके. क्योंकि किसी प्रकार की रकम को ट्रांसफर होने में 1 घंटे का समय लगता है, इसलिए इस समय अंतराल के दौरान यदि खाता फ्रीज कर दिया जाए, तो वह लेनदेन बच सकता है.

Tags: Cyber Crime, Gwalior news, Mp news


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन