Logo
Breaking News Exclusive
ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा

: Grah Pravesham: धनतेरस पर मोदी ने मध्यप्रदेश के 4.51 लाख परिवारों को कराया गृह प्रवेश, 2024 तक सबको पक्के मकान

News Desk

News Desk / Fri, Oct 21, 2022

Grah Pravesham: धनतेरस पर मोदी ने मध्यप्रदेश के 4.51 लाख परिवारों को कराया गृह प्रवेश, 2024 तक सबको पक्के मकान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर मध्यप्रदेश के साढ़े चार लाख से अधिक हितग्राही परिवारों को उनके नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश कराया। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वादा किया कि मध्यप्रदेश में 2024 तक कोई गरीब कच्ची झोपड़ी में नहीं रहेगा। सबके पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे।

सतना बाणसागर योजना का दूसरा चरण स्वीकृत
इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि सतना बाण सागर ग्रामीण जल प्रदाय योजना के प्रथम चरण में 1133 करोड़ रुपये की लागत से 988 गांवों में नल से हर घर जल पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही 2,153 करोड़ रुपये की लागत कीसतना बाणसागर-2 जल समूह योजना भी स्वीकृत की गई है। सतना के गांव और शहरों के विकास में प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी को सदानीरा बनाए रखने के लिए 250 करोड़ रुपये की गौरी सागर परियोजना स्वीकृत हुई है।

महाकाल लोक का नया नाम होगा श्री महाकाल महालोक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हम पर विशेष स्नेह है। जब वे उज्जैन आए थे तो उन्होंने इस भव्य, दिव्य, अलौकिक स्थान को देखकर विचार व्यक्त किया था कि महाकाल महालोक बहुत अद्भुत है। उनकी भावनाओं के अनुरूप अब नवनिर्मित परिसर श्री महाकाल महालोक ही कहलाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार जनता की जिंदगी बदलने के लिए कटिबद्ध है। सबको राशन, सबको मकान और सबके इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज कराया जा रहा है।

280 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में सतना में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पक्के मकानों के गृह-प्रवेशम् कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 280 करोड़ 13 लाख 47 हजार रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री सिसोदिया, सांसद गणेश सिंह उपस्थित थे।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन