Logo
Breaking News Exclusive
मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों

: इंदौर के विजय नगर थाने में लगी भीषण आग, दो दर्जन वाहन जलकर खाक

News Desk

News Desk / Sat, Feb 25, 2023

इंदौर के विजय नगर थाने में लगी भीषण आग, दो दर्जन वाहन जलकर खाक

दो दर्जन वाहन जलकर खाक

दो दर्जन वाहन जलकर खाक - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

शहर के विजयनगर थाने में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। रविवार सुबह 11 बजे यह घटना हुई। आग की वजह से यहां पर रखे जब्त वाहन जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और निगम की टीम यहां पर पहुंची। लगभग एक घंटे तक आग बुझाने के प्रयास के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। इस दौरान बहुत देर तक ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। इस घटना में किसी तरह की जन हानि नहीं हुई।

थाना प्रभारी रवीन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि थाने में पुलिस कार्रवाई के दौरान जब्त हुए वाहनों को रखा जाता है। रविवार सुबह बिजली का तार टूटकर गिरा और इससे यहां पर आग लग गई। आग वाहनों में फैल गई जिसकी वजह से इसने भीषण रूप ले लिया। थाने का स्टाफ तुरंत ही बाहर आ गया था। बहुत तेजी से आग को बढ़ता देख तुरंत फायर ब्रिगेड और निगम की टीम को बुलाया गया। टीमों ने आग बुझाई। 

थाने में रखा सामान जला, जरूरी दस्तावेज भी खाक
आग की वजह से थाने मेें रखा सामान भी जल गया। इसके साथ जरूरी दस्तावेज भी जल गए। आग में 20 वाहन भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। इन्हें पुलिस कार्रवाई के दौरान जब्त किया गया था। टीआई के केबिन को कुछ नुकसान नहीं हुआ है। 

लसूडिय़ा में भी जल गए थे वाहन
कुछ महीने पहले थाना लसूडिय़ा में भी आग लगी थी। इसमें 60 बाइक, स्कूटर और पांच कारें जल गईं थी। यह आग भी शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। 

थाने में बड़ी संख्या में खड़े रहते हैं वाहन
शहर के थानों मेें बड़ी संख्या में जब्त किए वाहन खड़े रहते हैं। इन्हें किसी एक जगह पर व्यवस्थित तरीके से रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। हालत यह है कि कई थानों में चोरी और अन्य मामलों से जब्त नए वाहन भी कई साल से बाहर ही खड़े हैं और पूरी तरह से खराब हो चुके हैं। समय समय पर पुलिस इन्हें निकालने के लिए बोली भी आयोजित करती है। 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन