Logo
Breaking News Exclusive
मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों

: Ujjain: मेडिकल-इंजीनियरिंग की चयन परीक्षा में सरकारी स्कूल के बच्चों की अलग बनेगी मैरिट लिस्ट, CM की घोषणा

News Desk

News Desk / Wed, Feb 22, 2023

Ujjain: मेडिकल-इंजीनियरिंग की चयन परीक्षा में सरकारी स्कूल के बच्चों की अलग बनेगी मैरिट लिस्ट, CM की घोषणा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को उज्जैन जिले के महिदपुर की विकास यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल और इंजीनियरिंग की चयन परीक्षा में सरकारी स्कूल के बच्चों की अलग से मैरिट लिस्ट बनाई जाएगी। 

सीएम शिवराज ने कहा कि हमारे सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे आखिर अंग्रेजी में कमजोर होते हैं, तो वे पीछे क्यों रहें। इसके लिए भी हम व्यवस्था करेंगे। लाड़ली बहना योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए सीएम ने कहा कि आगामी 5 मार्च से इस योजना के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे व जांच पड़ताल पूरी करते हुए 10 जून को हितग्राहियों के खाते में एक हजार रुपये प्रतिमाह जमा होने लग जाएंगे। वृद्ध माताओं का भी उन्हें ध्यान है। उनकी भी पेंशन 600 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये की जाएगी। 

 

9868 करोड़ रुपये के ऋण वितरित
इसके पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त, योजना एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा, एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, सांसद अनिल फिरोजिया एवं विधायक बहादुरसिंह चौहान की मौजूदगी में दीप प्रज्जवलन कर विकास यात्रा की सभा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रदेशभर के 13 लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के लिए 9868 करोड़ रुपये की ऋण वितरित करते हुए कहा कि हमें युवाओं के रोजगार की भी चिन्ता है। मुख्यमंत्री ने साथ ही मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के हितग्राहियों, जिन्होंने स्वरोजगार शुरू किया है, से वर्चुअल संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संवाद के दौरान हरदा के नर्मदाप्रसाद, अशोक नगर की एकता अरोरा, कटनी के रोहित पटेल व निवाड़ी के प्रद्युम्न रावत से वर्चुअल संवाद किया व उनसे पूछा कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से ऋण लेकर वे किस तरह कार्य करेंगे व ऋण लेने में उन्हें कोई परेशानी तो नहीं आई। सभी हितग्राहियों ने ऋण स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्राप्त राशि से अपने उद्योग को और आगे बढ़ाएंगे।
 

1123 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिदपुर में आयोजित विकास यात्रा कार्यक्रम में महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 1123 करोड़ रुपये की लागत के कई निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने 5.7 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत ग्राम इंदौख से बड़ौद मार्ग का लोकार्पण किया। इसी तरह मुख्यमंत्री ने अन्य निर्माण कार्यों में कालीसिंध नदी पर सामाकोटा डेम लागत 201 करोड़ रुपये, शिप्रा नदी पर हरबाखेड़ी डेम लागत 112 करोड़, जल जीवन मिशनअन्तर्गत जल निगम की 244 करोड़ लागत की परियोजना व 16 करोड़ की लागत से कस्बा महिदपुर की पेयजल योजना का शिलान्यास किया।

लोक निर्माण विभाग द्वारा कालीसिंध नदी पर बनने वाले 16 करोड लागत के पुल शिलान्यास किया। 11 करोड़ की लागत से महिदपुर में बन रहे 50 बिस्तरीय अस्पताल के नवीन भवन का शिलान्यास, झारड़ा में 20 करोड़ की लागत से बनने वाले सीएम राइज स्कूल भवन का शिलान्यास, झारड़ा में 10 करोड़ की लागत से बनने वाले महाविद्यालय भवन का शिलान्यास व महिदपुर रोड में 38 करोड़ लागत से लगने वाले उद्योगों व अन्य निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
 

मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया
महिदपुर में आयोजित विकास यात्रा कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभिन्न स्टालों को देखा व आजीविका मिशन के तहत कार्यशील समूहों की महिलाओं से चर्चा की। रोजगार दिवस के अवसर पर विभिन्न रोजगार प्रदाताओं के स्टाल भी लगाए गए। 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन