Logo
Breaking News Exclusive
मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों

: Bhopal News: प्रदेश के अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, नियमितिकरण की कर रहे मांग

News Desk

News Desk / Mon, Feb 20, 2023

Bhopal News: प्रदेश के अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, नियमितिकरण की कर रहे मांग

भोपाल के नीलम पार्क में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के अतिथि शिक्षकों ने मंगलवार को भोपाल के नीलम पार्क में नियमितिकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अतिथि शिक्षक महासंघ के बैनर तले हजारों शिक्षक भोपाल पहुंचे। अतिथि शिक्षक समन्वय समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि पांच हजार अतिथि शिक्षक भोपाल आए हैं। हम सालों से बहुत कम मानदेय में सेवाएं दे रहे हैं। 15 से 20 साल का अनुभव होने के बाद भी हमारा भविष्य सुरक्षित नहीं है। जबकि दूसरे राज्यों में अतिथि शिक्षकों के हित में नीति बनाकर भविष्य सुरक्षित किया है।
 
अथिति शिक्षकों का कहना है कि प्रदेश सरकार भी छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली सरकार के जैसे उनके हित में निर्णय लें और उनका भविष्य सुरक्षित करें। उनका कहना है कि हम सरकार से नियमितिकरण की मांग करने भोपाल में एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण अतिथि शिक्षकों को  सेवा में लेकर कभी भी हटा दिया जाता है। अथिति शिक्षकों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं गया तो उसका खामियाजा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
 
वहीं, इस मामले पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश के अतिथि शिक्षक अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आज प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे अतिथि शिक्षक शिवराज सरकार में लंबे समय से बहुत ही कम मानदेय पर सेवा देने पर मजबूर है। पर्याप्त शैक्षणिक अनुभव होने के बाद भी सरकार अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करने में असफल रही है। मैं मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि अतिथि शिक्षकों के साथ संवाद करके इस गतिरोध को समाप्त करें। अतिथि शिक्षकों की सभी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचारकर न्यायोचित फ़ैसला करें।
 

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन