: Bhopal Crime: महिला ने 82 वर्षीय डॉक्टर को इलाज करने बुलाया, फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
News Desk / Thu, Feb 23, 2023
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने कथित पुरुष दोस्त के साथ मिलकर 82 वर्षीय होम्योपैथिक डॉक्टर का एक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया। 55 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। कुछ दिन पहले महिला जब डॉक्टर के पास फिर अड़ीबाजी करने पहुंची तो उन्होंने पुलिस को शिकायत कर दी।पिपलानी पुलिस के अनुसार पिछले साल बबिता नाम की महिला इलाज कराने के लिए भवानी नगर निवासी 82 वर्षीय होम्योपैथिक डॉक्टर जुगलकिशोर खरे के सी-सेक्टर सोनागिरी स्थित क्लीनिक पहुंची थी। इसके बाद 14 अप्रैल को महिला ने डॉक्टर को फोन कर कहा कि उसका बीपी बढ़ गया है, वे क्लीनिक नहीं आ सकतीं, इसलिए आप मेरे विजय मार्केट स्थित निवास आ जाएं। डॉक्टर जब उसके घर गए तो वह वृद्ध डॉक्टर को सम्मान देते हुए उनके गले लिपट गईं। इसके बाद डॉक्टर जब बीपी चेक कर रहे थे तभी पीछे से आमिर उर्फ सोहेल नाम के युवक ने मोबाइल से वीडियो बना लिया।
चाकू अड़ाकर 1500 रुपये निकाले
इसके बाद आमिर और बबिता ने डॉक्टर को अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी और उनकी जेब में रखे 1500 रुपये निकाल लिए। फरियादी पैसे नहीं दे रहे थे तो आरोपियों ने उनके गले पर चाकू रख दिया था। इसक बाद 50 हजार रुपये उनसे और ऐंठ लिए। फिर पांच लाख रुपये की मांग करते हुए अड़ीबाजी करने लगे तो डॉक्टर ने पांच हजार रुपये और दे दिए।
पुराने वीडियो से फिर ब्लैकमेल
पुलिस ने बताया कि आरोपी साढ़े चार लाख रुपये मांग रहे थे। कुछ दिन पहले फिर आरोपियों ने यह रकम मांगी और पैसे नहीं देने पर पुराना वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगे।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि आमिर महिला का पड़ोसी है, उसने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया था। महिला ने कहा कि डॉक्टर पैसे दे दो, नहीं तो यह वीडियो आमिर मेरे पति को दिखा देगा, जिसके बाद मामला बिगड़ जाएगा। इस खेल में दोनों शामिल हैं। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Source link
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन