Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में राहुल गांधी का हमला, बोले- मैं आरएसएस को डराने नहीं दूंगा, तस्वीरे भी देखें

News Desk

News Desk / Sat, Dec 3, 2022

Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में राहुल गांधी का हमला, बोले- मैं आरएसएस को डराने नहीं दूंगा, तस्वीरे भी देखें

मध्य प्रदेश से निकलकर भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान आ गई है। झालावाड़ जिले के सीमावर्ती गांव चंवली पहुंचे राहुल गांधी और भारत जोड़ों यात्रा का राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक नृत्य का भी आयोजन किया गया। जिसमें राहुल गांधी, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, कमल नाथ सहित अन्य नेताओं ने मिलकर डांस किया।

इसके राहुल गांधी ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में हर वर्ग में डर फैलाया जा रहा है। व्यापारियों, किसानों को गलत नीतियों से डराया जा रहा है, फिर उस डर को नफरत में बदला जाता है। मैं आरएसएस को डराने नहीं दूंगा। यह हिम्मतवालों का देश है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी महात्मा गांधी के मूल्यों पर चलती है। हमारी पार्टी गोडसे और सावरकर की पार्टी नहीं है। हवाई जहाज और हैलीकॉप्टर से देश की सचाई नहीं दिखती। मजदूरों के फटे हाथ, ठंड में काम कर रहे किसानों का सच सड़कों पर पैदल चलकर ही दिखाई देता है। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सीबीआई, ईडी ने देश में आतंक मचा रखा है। लोकतंत्र खतरे में है। भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी की तपस्या है। वे देश में भाईचारा और अमन चाहते हैं। सभा में एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का भी भाषण होना था, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह ज्यादा देर नहीं बोल पाए। बता दें कि मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम दिन कमलनाथ की तबीयत खराब हो गई। उन्हें बुखार आ गया। राहुल गांधी ने उन्हें आराम करने के लिए कहा, लेकिन वह दवा खाकर यात्रा में शामिल हुए थे। 

15 दिन में तय होगा 520 किलोमीटर का सफर
भारत जोड़ो यात्रा तय रूट के अनुसार झालावाड़, कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिले से होते हुए राजस्थान से बाहर चली जाएगी। राजस्थान में यात्रा 18 दिन रहेगी और 520 किलोमीटर का सफर तय करेगी। हालांकि, 18 दिन में राहुल गांधी 15 दिन ही चलेंगे। पहले दिन आज रविवार को झालावााड़ के चंवली में यात्रा का रात्रि विश्रााम होगा। सोमवार से यात्रा अपना सफर शुरू करेगी। बीच में दो दिन यात्रा को विराम दिया गया है।

सात सितंबर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। 3570 किलोमीटर लंबी यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों तक जाएगी। राजस्थान की सीमा के प्रवेश करने तक राहुल गांधी 2200 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चल चुके हैं। यात्रा अब तक मध्य प्रदेश सहित सात राज्यों से होकर राजस्थान पहुंची है। भारत जोड़ो यात्रा की कांग्रेस शासित प्रदेश में यह पहली एंट्री है। ऐसे में प्रदेश में इस यात्रा के ऐतिहासिक होने का दावा किया जा रहा है। 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन