: Bageshwar Dham: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर के भाई पर दलित परिवार को पीटने-धमकाने का आरोप
News Desk / Sat, Feb 18, 2023
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई सौरभ गर्ग पर दलित परिवार को पीटने का आरोप है। - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम का नाम लगातार चर्चा में है। इस बार मामला अलग है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री के भाई सौरभ गर्ग पर दलित परिवार को पीटने, कट्टा दिखाकर धमकाने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।बता दें कि मामला 11 फरवरी की देर रात का गढ़ा गांव बमीठा थाना का बताया जा रह है। जानकारी के अनुसार पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई सौरभ गर्ग उर्फ शालिग्राम ने बीते दिनों दलित परिवार के साथ मारपीट की है। 11 फरवरी को बरात लवकुशनगर के अटकोहां से गढ़ा गांव बागेस्वरधाम गई थी, जहां रात 12 बजे यह विवाद हुआ। आरोप है कि दलित परिवार की दुल्हन के मामा, भाई के साथ मारपीट की गई है। वीडियो में दिख रहा है कि सौरभ गर्ग मुंह में सिगरेट और एक हाथ में कट्टा लेकर दलित परिवार को धमका रहे थे और जब यह वाकया हुआ, उस समय कथित पीड़ित परिवार बेटी की शादी में व्यस्त था। सौरभ गर्ग ने कट्टा दिखाते हुए दलित परिवार के सदस्य को गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी।
Source link
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन