Logo
Breaking News Exclusive
मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों

: Shahdol: परेशान ग्रामीणों ने विधायक को विकास यात्रा में दिखाए काले झंडे, अपनी समस्याओं को लेकर सुनाई खरी-खोटी

News Desk

News Desk / Sat, Feb 18, 2023

Shahdol: परेशान ग्रामीणों ने विधायक को विकास यात्रा में दिखाए काले झंडे, अपनी समस्याओं को लेकर सुनाई खरी-खोटी

विधायक को काले झंडे दिखाता आक्रोशित ग्रामीण

विधायक को काले झंडे दिखाता आक्रोशित ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

शहडोल जिले में ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शरद जुगलाल कोल को उनकी विकास यात्रा के दौरान एक युवक ने काले झंडे दिखाए। इस दौरान उसने बीजेपी सरकार मुर्दबाद के नारे भी लगाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जोर-जोर से लगाए बीजेपी मुर्दाबाद के नारे
ब्यौहारी से विधायक शरद जुगलाल कोल ग्राम पंचायत बरहा टोला में पार्टी की विकास यात्रा के तहत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान एक युवक ने काला झंडा दिखाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही वह जोर-जोर से बीजेपी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाने लगा।

यह सब देख ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को वहीं पकड़ लिया। इस घटना का एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है।

योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा, लेकिन गाया जा रहा विकास का राग 
लोगों का कहना है कि जमीनी हकीकत से कोसों दूर विकास कार्य का गुणगान आखिर जनता कैसे बर्दास्त करे। उन्हें सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल नहीं रहा। इसके बावजूद नेता और अधिकारी उनके सामने विकास का राग अलाप रहे हैं। ऐसे में आमजन का आक्रोशित होना लाजिमी है।

इससे पहले भी हुईं ऐसी घटनाएं
इससे पहले बीते दिनों जयसिंहनगर और जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयसिंह मरावी और मनीषा सिंह को भी विकास यात्रा के कार्यक्रमों में जनाक्रोश का सामना करना पड़ा है। प्रदेश में चल रही विकास यात्रा के दौरान विधायकों को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रा के दौरान कहीं विधायक को लोग अपनी समस्याएं बताते हुए जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। कहीं आक्रोशित जन विधायक को रोक ले रहे हैं।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन