Logo
Breaking News Exclusive
मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों

: Indore News: छात्र जीवन का अनुशासन ही लक्ष्य प्राप्ति की पहली सीढ़ी- पूर्व एयर चीफ मार्शल

News Desk

News Desk / Fri, Feb 24, 2023

Indore News: छात्र जीवन का अनुशासन ही लक्ष्य प्राप्ति की पहली सीढ़ी- पूर्व एयर चीफ मार्शल

पूर्व एयर चीफ मार्शल

पूर्व एयर चीफ मार्शल - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

छात्र जीवन का अनुशासन ही लक्ष्य प्राप्त करने की पहली सीढ़ी होता है। इसलिए छात्र जीवन के समय का महत्व समझें और पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करें। पूर्व एयर चीफ मार्शल बीरेन्दर सिंह धनोवा ने यह बात डेली कॉलेज में आयोजित राउंड स्क्वॉयर कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन में छात्रों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने अपने वक्तव्य में लोकतंत्र के महत्व और मजबूत लोकतंत्र की बारीकियों को रेखांकित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई को अत्यंत गंभीरता से लेने और अपने लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प लेने और देखे गए सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने पाकिस्तान और चीन के साथ हुए भारत की लड़ाइयों का जिक्र करते हुए बताया कि हमारे सैनिकों ने किस तरह इन युद्धों में अपने देश की सुरक्षा के नाते अपनी जान हथेली पर रखकर अपने पराक्रम के बल पर देश की शान को बरकरार रखा। धनोवा के आकर्षक और प्रेरक वक्तव्य के बाद विद्यार्थियों ने उनसे कई सवाल पूछे जिनका समुचित उत्तर दिया गया। धनोवा ने आह्वान किया विद्यार्थी देश की सेवा के लिए सेना में अवश्य जाए और विशेष रूप में एयरफोर्स में शामिल होकर एक चुनौतीपूर्ण जीवन जिएं और देश की सेवा करें।

इससे पहले डेली कॉलेज में राउंड स्क्वॉयर कॉन्फ्रेंस की शुरुआत गीत और नृत्य के संयोजन के साथ हुई। इस कॉन्फ्रेंस की थीम डेमोक्रेसी रखी गई है। इसी थीम पर आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से डेली कॉलेज के विद्यार्थियों ने मजबूत गणतंत्र के तत्वों को बयां किया तथा उसकी जरूरत को रेखांकित किया। प्राचार्या डॉ. गुनमीत बिन्द्रा ने इस बात को रेखांकित करते हुए कहा कि इस आयोजन में विद्यार्थी ही सारी व्यवस्था संभालेंगे, टीचर्स नेपथ्य में रहकर हर गतिविधि पर नजर रखेंगे तथा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।

 उद्घाटन समारोह के पश्चात प्रतिभागियों के विचार-विमर्श के सत्र आयोजित किए गए तथा भोजन के बाद विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कलाओं की कार्यशालाएं आयोजित की गईं, इन कार्यशालाओं में प्रतिभागियों ने बढ़ चढक़र भाग लिया और डोकरा आर्ट, गोंड आर्ट, ब्लॉक प्रिंटिंग टेपेस्ट्री, मांडना, ग्रैफिटी स्प्रे पेंट तथा टाई एंड डाई की बारीकियों को समझा। शाम को एक सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय व्यंजन तथा खो-खो, सितौलिया, लट्टू-जैसे भारतीय खेल भी आयोजित किए गए। विभिन्न प्रकार की शारीरिक व मानसिक चुनौतियों से जूझ रहे बच्चों ने भी इस मेले का लुत्फ लिया। कल प्रतिभागी मांडू के इतिहास और उसके स्थापत्य के सौंदर्य से बावस्ता होने के लिए मांडू की सैर पर जाएंगे।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन