Logo
Breaking News Exclusive
आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ?

2 बहनें गरीब युवतियों का रेप करातीं, सेक्स रैकेट में धकेल देतीं : भोपाल में धर्मांतरण, रेप और ड्रग तस्करी के सनसनीखेज खुलासे, मदद के बहाने फंसाया, हाई प्रोफाइल पार्टियों में भेजा

मध्यप्रदेश के भोपाल में धर्मांतरण, रेप और देह व्यापार के आरोपों में घिरी दो बहनें आफरीन और अमरीन चार साल पहले अब्बास नगर की झुग्गी बस्ती छोड़ चुकी थीं। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके खिलाफ शिकायतें पहले से मिलती रही हैं।

मोहल्ले के निवासी ताज मोहम्मद ने बताया कि दोनों बहनें देर रात युवक-युवतियों के साथ आती थीं और पार्टी के नाम पर शोर-शराबा करती थीं। विरोध करने पर वे थाने में शिकायत करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थीं।

परिवार का ठिकाना बदला, लेकिन बढ़ते रहे आरोप

पड़ोसियों के अनुसार, वर्ष 2006 में दोनों बहनें अपने माता-पिता के साथ यहां रहने आई थीं। पिता के निधन के बाद उनके घर पर बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ गई। चार साल पहले वे फतेहगढ़ इलाके में शिफ्ट हो गईं। बाद में भाई बिलाल भी अलग रहने लगा, जबकि उनकी मां ने दूसरा निकाह कर लिया।

पब और लाउंज में ड्रग डिलीवरी का आरोप

मामले में एफआईआर दर्ज कराने वाली दो युवतियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर आरोप लगाया कि दोनों बहनें ड्रग तस्करी में भी शामिल थीं। उनका दावा है कि लड़कियों से ही ड्रग डिलीवरी कराई जाती थी और खास कोड वर्ड के जरिए शहर के पब और लाउंज में सप्लाई की जाती थी।

खुलासे के बाद पुलिस ने एमडी ड्रग नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से इस संबंध में भी पूछताछ की जाएगी।

छोटे कपड़े पहनाकर ले जाती थी पब', रूम पार्टनर अमरीन ने भाई से कराया  ब्यूटीशियन का रेप, अब धर्म बदलने का दबाव - bhopal love jihad beautician rape  case amreen bilal religious

फ्लैट से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त

बागसेवनिया पुलिस ने अमरीन के फ्लैट से दो मोबाइल फोन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं। पुलिस ने अहमदाबाद में उस स्थान का भी सत्यापन किया, जहां कथित तौर पर पीड़िताओं के साथ दुष्कर्म हुआ।

आरोपी चंदन और अमरीन पुलिस रिमांड पर हैं। यासिर की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

मदद के नाम पर फंसाने का आरोप

पीड़िताओं के बयान के अनुसार, बहनें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों को पहले घरेलू काम के बहाने अपने संपर्क में लाती थीं। बाद में उन्हें हाई प्रोफाइल लाइफस्टाइल का लालच देकर पार्टियों में ले जाया जाता था। वहां कथित रूप से उनका शोषण किया जाता था।

मिसरोद क्षेत्र के एक स्पा में नौकरी के दौरान अमरीन की मुलाकात रायसेन निवासी चंदन से हुई। बाद में दोनों ने मिलकर कथित तौर पर सेक्स रैकेट संचालित करना शुरू किया।

धर्मांतरण और दबाव के आरोप

एफआईआर के मुताबिक, आरोप है कि गिरोह से जुड़ी युवतियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। एक पीड़िता ने बयान में कहा कि उसे शादी का झांसा देकर इस्लाम कबूल करने के लिए कहा गया और बुर्का पहनने तथा नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया।

पीड़िताओं ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें गुजरात और मुंबई ले जाया गया, जहां अनजान लोगों से संबंध बनाने और शराब व ड्रग्स लेने के लिए दबाव डाला गया।

मोबाइल में मिले संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप

पुलिस ने तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। जांच में अमरीन के मोबाइल में कई संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और युवतियों की तस्वीरें मिली हैं। पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।

मामले में बिलाल और यासिर के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन