: Raipur AIIMS Drone Facility: रायपुर एम्स में ड्रोन से होगी दवाइयां की सप्लाई, पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरूआत
Raipur AIIMS Drone Facility Supply Medicines: अब रायपुर एम्स में ड्रोन से दवाइयां भेजने की शुरुआत हो गई है। फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। इसके तहत ड्रोन धरसींवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक दवाइयां पहुंचाएगा और मरीजों के जांच सैंपल लेकर वापस भी आएगा।
इस सुविधा की शुरुआत मंगलवार को रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की। उन्होंने एम्स ऑडिटोरियम के बाहर रिमोट बटन दबाकर ड्रोन उड़ाया। आने वाले दिनों में इसे आसपास के अस्पतालों के लिए भी शुरू किया जाएगा।
दवाइयों के अलावा सैंपल भी लेकर आएगा ड्रोन
एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक, दूरदराज के इलाकों में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने के लिए यह ड्रोन सेवा की गई है। ड्रोन न सिर्फ दवाइयां लेकर धरसींवा अस्पताल पहुंचेगा, बल्कि वहां से डॉक्टरों की टीम सीएचसी पहुंचे मरीजों के खून और पेशाब जैसे सैंपल ड्रोन की मदद से वापस एम्स भेजेगी।
ड्रोन सेवा की शुरुआत केंद्र सरकार ने की है। यह केंद्र सरकार की टीकाकरण सेवाओं को मजबूत करने की पहल है। इसके लिए केंद्र द्वारा U-WIN पोर्टल का भी उद्घाटन किया गया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन