Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

गरियाबंद में खून से लहूलुहान सड़क : 4 युवकों की रोड़ पर बिछी लाश, कहीं बस ने कुचला तो कहीं रफ्तार का कहर, पढ़िए खूनी सड़क की कहानी

Chhattisgarh Gariaband Road Accident 4 Death: गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक के बाद एक हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे इलाके को दहला दिया।

रात करीब 8 बजे से 9 बजे के बीच हुए इन हादसों में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद देवभोग अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

पहला हादसा: उरमाल रोड पर बस से टकराई बाइक

Chhattisgarh Gariaband Road Accident 4 Death: पुलिस के अनुसार, उरमाल रोड पर एक बाइक सवार लहराते हुए जा रहा था। इसी दौरान वह सामने से आ रही यात्री बस से टकरा गया। हादसे में गुढियारी निवासी अजय मांझी की मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरा हादसा: एनएच-130सी पर दो बाइकों की भिड़ंत

Chhattisgarh Gariaband Road Accident 4 Death: नेशनल हाईवे 130सी पर झराबहाल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दरलीपारा निवासी डोमार सिंह ध्रुव (25 वर्ष), जांगड़ा निवासी योगेश कुमार यदु (26 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

तीसरा हादसा: बर्बहाली में अज्ञात बड़े वाहन की टक्कर

Chhattisgarh Gariaband Road Accident 4 Death: बर्बहाली क्षेत्र में एक बाइक सवार को किसी बड़े वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में हरिराम मांझी (24 वर्ष) की मौके पर ही जान चली गई। वहीं, इस दुर्घटना में भविष्य ध्रुव और परमानंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को हायर सेंटर रेफर

देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. प्रकाश साहू ने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस कर रही जांच

Chhattisgarh Gariaband Road Accident 4 Death: देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह हुदा ने बताया कि तीन अलग-अलग हादसों में कुल चार लोगों की मौत हुई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में रखवाया गया है। मार्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है और हादसों के कारणों की जांच की जा रही है।

लगातार हुए इन हादसों ने देवभोग क्षेत्र को झकझोर दिया है। स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा और रात के समय यातायात नियंत्रण को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन