Logo
Breaking News Exclusive
अब नहीं मिलेगी सरकारी सब्सिडी, बाजार दर पर मिलेगा खाना, कर्मचारियों की निगाहें नई व्यवस्था पर बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा अब नहीं मिलेगी सरकारी सब्सिडी, बाजार दर पर मिलेगा खाना, कर्मचारियों की निगाहें नई व्यवस्था पर बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा

: Tripti Dimri Troll: बोल्ड सीन देकर बुरी तरह ट्रोल हुईं तृप्ति डिमरी, यूजर्स ने दिए ऐसे-ऐसे नाम

News Desk / Thu, Jul 11, 2024


नई दिल्ली:

Tripti Dimri Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैड न्यूज' (Bad Newz) को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' के बाद से तृप्ति लगातार एक सनसनी बनकर उभरी हैं. फिल्म में उन्हें भाभी 2 के किरदार में देखा गया था. रणबीर के साथ तृप्ति के बोल्ड सीन भी काफी चर्चा में रहे थे. फिलहाल, विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ तृप्ति के एक रोमांटिक गाने के सीन काफी वायरल हो रहे हैं. इस पर यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. फिल्म के गाने जानम में क्की और तृप्ति के बीच सिजलिंग केमिस्ट्री दिखाई गई थी. हालांकि, यूजर्स एक्ट्रेस को बोल्ड सीन देने के लिए ट्रोल कर रहे हैं. कुछ लोगों ने तृप्ती की तुलना 'सॉफ्ट पोर्न गर्ल' तक से कर डाली है. 

ये भी पढ़ें- Katrina Kaif On Tauba Tauba: कैटरीना को पसंद आया विक्की कौशल का तौबा-तौबा, दिया ऐसा रिएक्शन

तृप्ति डिमरी को सॉफ्ट पोर्न गर्ल
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने संदीप रेड्डी वांगा पर तृप्ति डिमरी की छवि 'बर्बाद' करने के आरोप लगाए हैं. तृप्ति ने संदीप की एनिमल में बोल्ड सीन दिए थे. एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया, "यह मेरी निजी राय है लेकिन #तृप्तिडिमरी सॉफ्ट पोर्न गर्ल बन गई है. एनिमल ने उसकी छवि खराब कर दी " 

राखी सावंत और मल्लिका शेरावत से की तुलना
एक और यूजर ने कमेंट किया, "सेक्स, प्रलोभन, बोल्डनेस और घसीटती कहानी @DharmaMovies की अगली पेशकश लगती है जिसका शीर्षक #BadNewz है #त्रिप्तिडिमरी अगली #मल्लिका शेरावत और #राखी शावंत बनने की राह पर हैं, अगर वह हर फिल्म में ऐसा ही करती रहीं तो वह कुछ ही समय में लीडिंग लेडी के तौर पर गायब हो जाएंगी."

बी-ग्रेड एक्ट्रेस बन जाएंगी तृप्ति
जानम गाने के रिलीज के बाद यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में तृप्ति डिमरी के बिकिनी और किसिंग सीन देखकर उन्हें सचेत किया था. अधिकतर फैंस ने उनसे टैलेंटेड काम करने की अपील की थी. साथ सख्त हिदायत दी कि वो स्क्रीन पर एक्सपोज न करें वरना वो बी-ग्रेड एक्ट्रेस बनकर रह जाएंगी.

तृप्ति के फैंस ने दिया मुंहतोड़ जवाब
इंटरनेट पर तृप्ति के फैंस ने ट्रोलर्स को जवाब देकर उनकी परफॉर्मेंस का बचाव भी किया है. कुछ लोगों ने एक्ट्रेस की छवि खराब करने के लिए स्टार किड्स के पीआर को दोषी ठहराया. एक फैन ने लिखा, स्टार किड जान्हवी कपूर और आलिया यही करतीं तो टैलेंट होता और तृप्ति कर रही है तो ये घटिया हो गया. नेपो किड्स की पीआर टीम एक टैलेंटेड स्टार की छवि करने आ गई है."

तृप्ति डिमरी ने लैला मजनूं, कला (2022) और बुलबुल (2020) जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया था. उन्होंने दर्शकों पर अपना जादू चलाया और स्टार बन गई थीं. तृप्ति की अगली फिल्म कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 3' भी है. 

देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर, News Nation ‬के WhatsApp Channel को Follow करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. 

ये भी पढ़ें- Bad Newz Song Jaanam Teaser OUT: विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के सिजलिंग हॉट सीन ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन