Logo
Breaking News Exclusive
MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी' MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'

: MP में कुएं में गिरी वैन, 12 लोगों की मौत: बाइक से टकराई वैन, बचाने गए ग्रामीण की जहरीली गैस से गई जान, देखिए तस्वीरें

MP Mandsaur Van fell into well 12 people died: एमपी के मंदसौर में एक ईको वैन बाइक से टकराकर कुएं में गिर गई। हादसे में मरने वालों की संख्या 10 से बढ़कर 12 हो गई है। इसमें बाइक सवार और कार सवारों को बचाने के लिए कुएं में उतरे ग्रामीण मनोहर सिंह भी शामिल हैं। शवों को कुएं से निकालने के लिए एसडीईआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम रस्सियों के सहारे कुएं में उतरी और लोगों को बचाने गए मनोहर सिंह के शव को बाहर निकाला। वहीं, क्रेन की मदद से वैन को भी बाहर निकाल लिया गया है। कुएं में 8 से 10 फीट पानी बचा है जिसे मोटर के जरिए बाहर निकाला जा रहा है। कुआं खाली होने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि कुएं में कोई शव है या नहीं। घायलों में 3 साल की बच्ची समेत चार लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार की पहचान आबाखेड़ी निवासी गोबर सिंह के रूप में हुई है। हादसा जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़ा-टकरावत फंटे पर रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे हुआ। वैन में 14 लोग सवार थे, जो उज्जैन जिले के उन्हेल से नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में आंतरी माता मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।

देखिए रेस्क्यू की 10 तस्वीरें-

रविवार दोपहर को यात्रियों से भरी ईको वैन खुले कुएं में गिर गई।
रविवार दोपहर को यात्रियों से भरी ईको वैन खुले कुएं में गिर गई।
कुएं में गिरी वैन में लोग फंस गए, जिन्हें निकालने की कोशिश शुरू हुई।
कुएं में गिरी वैन में लोग फंस गए, जिन्हें निकालने की कोशिश शुरू हुई।
पुलिस स्थानीय लोगों और होमगार्ड की मदद से रेस्क्यू में जुटी।
पुलिस स्थानीय लोगों और होमगार्ड की मदद से रेस्क्यू में जुटी।
क्रेन की मदद से ईको वैन को कुएं से निकाल लिया गया है।
क्रेन की मदद से ईको वैन को कुएं से निकाल लिया गया है।
शवों को कुएं से निकालने के लिए SDERF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
शवों को कुएं से निकालने के लिए SDERF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
मोटर पंप लगाकर कुएं का पानी बाहर निकाला जा रहा है।
मोटर पंप लगाकर कुएं का पानी बाहर निकाला जा रहा है।
लोगों को बचाने गए मनोहर सिंह की लाश आखिरी में कुएं से निकाली गई।
लोगों को बचाने गए मनोहर सिंह की लाश आखिरी में कुएं से निकाली गई।
मौके पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी अफसरों के साथ मौजूद।
मौके पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी अफसरों के साथ मौजूद।
घायलों को मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों को मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाइक सवार गोबर सिंह निवासी आबाखेडी की मौके पर मौत हो गई।
बाइक सवार गोबर सिंह निवासी आबाखेडी की मौके पर मौत हो गई।
  हादसे में इनकी हुई मौत जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम सामने आ गए हैं। हादसे में मनोहर सिंह - (जिन्होंने बचाव के दौरान अपनी जान गवाई) निवासी संजीत जिला मन्दसौर, गोबर सिंह (मोटरसाइकिल सवार) निवासी सीतामऊ जिला मन्दसौर के साथ कार सवार कन्हैयालाल कीर निवासी जोगिपिपलिया जिला रतलाम, नागू सिंह निवासी जोगिपिपलिया जिला रतलाम, पवन कीर निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम, धर्मेंद्र सिंह निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम, आशा बाई निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम, मधु बाई निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम, मांगू बाई निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम, राम कुंवर निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम के रूप में पहचान की गई है।

डिप्टी सीएम बोले- पहले बच्चों को निकाला

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पूरे समय मौके पर ही रहे। कलेक्टर अदिति गर्ग, एसपी अभिषेक आनंद, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी, एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी भी मौके पर मौजूद रहे हैं।

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने बताया कि इस हादसे में कुल 16 लोग शामिल थे, जिनमें दो बच्चे भी थे। पहले बच्चों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। गाड़ी बड़ी मुश्किल से बाहर लाई गई है।

कुएं में जहरीली गैस के कारण, बचाने गए मनोहर सिंह की भी मौत हुई है। उन्होंने 2-3 लोगों को बाहर निकाला था। मुझे जैसे ही घटना के बारे में पता चला, मैं सीधा यहीं आ गया। जिले के सारे अधिकारी भी यहीं हैं।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन