Logo
Breaking News Exclusive
हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ?

: मंत्री के माफीनामे का VIDEO: बिसाहूलाल के विवादित बयान पर भड़के CM शिवराज और वीडी शर्मा, तल्ख लहजे में बोले चौहान- बख्शा नहीं जाएगा

MP CG Times / Sun, Nov 28, 2021

भोपाल। हाल ही में सवर्ण समाज की महिलाओं (Controversial Statement on Thakur Women) को लेकर दिए विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल (Bisahu Lal) को मुख्यमंत्री निवास (CM House) तलब किया गया है. अपने बयान के बाद से ही मंत्री बिसाहू का प्रदेश भर में विरोध हो रहा था. इसी बीच अब उन्हें सीएम निवास तलब किया गया है. इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने BJP कार्यकर्ता और मंत्रियों को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासन का पालन होना चाहिए, जो किसी के खिलाफ गलत बयानबाजी करेगा, उसको बख्शा नहीं जाएगा. वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी नाराजगी जताई है. बिसाहूलाल सिंह ने सीएम से माफी मांगी है. साथ ही भविष्य में फिर ऐसा कोई बयान न देने का भरोसा दिलाया है. दरअसल हाल ही में शिवराज सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा कि ठाकुरों की महिलाओं को पकड़कर-पकड़कर घर से निकालकर समाज के साथ काम कराओ, तभी समानता आएगी. मंत्री के इस बयान के बाद से ही उनका विरोध हो रहा था. तमाम विपक्षी दलों के साथ साथ भोपाल में करणी सेना के कार्यकार्ता शनिवार को विरोध जताने बीजेपी कार्यालय पहुंचे और मंत्री की गाड़ी को घेर लिया, इस दौरान कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ. वहीं क्षात्रिय समाज की ओर से खाद्य मंत्री का पुतला जलाया गया. माफी मांगने के बाद भी नहीं थम रहा हंगामा हालांकि बवाल के बाद मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने माफी मांग ली है. फिर भी हंगामा थम नहीं रहा. पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने उन्हें बर्खास्त करने की मांग की. जिसके बाद सीएम निवास में तलब करने के बाद मंत्री आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचे हैं. दरअसल अनूपपुर जिले के ग्राम फुनगा का है, जहां ‘सर्वजन सुखाय’ सामाजिक संस्था ने ‘नारी रत्न’ सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि महिला और पुरुष दोनों को समान रूप से काम करना चाहिए. इसी दौरान उन्होंने कहा कि ‘ठाकुर-ठकार लोग महिलाओं को कोठरी में बंद रखते हैं, उनको भी घर से खींचकर बाहर निकालें और काम कराएं तभी समानता आएगी.’ मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि ठाकुर लोग अपने घर की महिलाओं को बाहर नहीं निकलने देते. ठाकुरों की महिलाओं को पकड़कर घर से निकालकर उनको भी समाज के साथ काम कराओ, तभी समानता आएगी. मंत्री बिसाहूलाल सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि ‘समाज में समानता लाना है तो उच्च जाति की महिलाओं को पकड़ कर बाहर निकालो. गांव की महिलाएं धान काटती हैं, गोबर लिपती हैं, अन्य काम करती हैं. ये सब बड़े घर की महिलाएं भी करें तभी सभी समानता आएगी. हम यह केवल भाषण में बोले ही नहीं बल्कि अपने घर में भी अमल करें, घर की महिलाओं को आगे बढ़ने दें.’ https://www.facebook.com/243642027564187/posts/302174015044321/ read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन