Logo
Breaking News Exclusive
नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती

: MP में मौत वाली सेल्फी: संगमरमरी वादियों की चट्टानों पर सेल्फी ले रहे थे 2 भाई, अचानक पैर फिसला और...

MP CG Times / Sat, Sep 25, 2021

जबलपुर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में सेल्फी का शौक दो भाइयों के लिए जानलेवा साबित हुआ. दोनों युवक विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट (Bhedaghat) में सेल्फी (Selfie) ले रहे थे. तभी अचानक पैर फिसला और पानी के तेज बहाव में दोनों बह गए. दोनों को पानी में गिरता देख आस-पास मौजूद लोग बचाने भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. पानी के तेज बहाव में दोनों समा गए. शनिवार को युवकों को रेस्क्यू करने के लिए गोताखोरों को बुलाया गया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी. इसे भी पढ़ें: खून की साजिश पानी-पानी: MP में प्रधान आरक्षक का कत्ल कर इस जंगल में दफनाया, पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव रविवार को भी युवकों की तलाश जारी रही. 24 घंटे बाद भी दोनों का पता नहीं चल पाया है. दोनों भाई भेड़ाघाट जलप्रपात घूमने आए थे. होमगॉर्ड और गोताखोरों की टीम अभी भी लापता युवकों की तलाश कर रही है. 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं दरअसल, 24 सितंबर को रांझी के रहने वाले शुभम टैगोर अपने भाई शिवांश टैगोर के साथ भेड़ाघाट घूमने आया था. शिवांश उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है और भेड़ाघाट की संगमरमरी वादियों को देखने के लिए वह बेहद उत्साहित था. इसे भी पढ़ें: रंगीन मिजाज अफसर: इस अधिकारी ने आरती बताकर Whatsapp ग्रुप में भेजा अश्लील वीडियो, फिर जो हुआ… इस बीच पानी का तेज बहाव देखकर चट्टानों के बीच खड़े होना और सेल्फी लेने का उसका मंसूबा इस कदर उस पर और परिवार पर कहर बरपाएगा यह उसने नहीं सोचा था. पानी के तेज बहाव में डूबने से पहले उसकी आखिरी तस्वीर भी कैमरे में कैद हुई जिसमें साफ दिख रहा है कि किस तरीके से इन्होंने खुद मौत को आमद दी. इसे भी पढ़ें: कांप उठेगा कलेजा: दूध पीने की जिद पर मां ने बच्चे को उतारा मौत के घाट, जानिए क्यों ऐसा की आरोपी मां ? 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी दोनों भाइयों के शव बरामद नहीं हो पाए हैं. गोताखोर और होमगार्ड की टीम लगातार बहाव वाले तटीय क्षेत्रों में शवों की तलाश में जुटे हुए है. वही भेड़ाघाट नगर प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि ना तो अब तक कोई सूचना पटल है और ना ही पर्यटकों को रोकने के लिए को सुरक्षा घेरा बनाया गया है. आए दिन लोग गहरे पानी में नहाते हुए सेल्फी लेते नजर आते हैं.  बेशक यह जिम्मेदारी खुद आम लोगों की है कि वह गहरे पानी से दूर रहें, लेकिन दूसरी ओर सरकारी महकमों को भी देखना चाहिए कि हर साल होने वाले हादसों से सबक लेते हुए एहतियातन इंतजाम किए जाएं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन