Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि

: पुष्पराजगढ़ में जमीन पर अनूपपुर कलेक्टर: जब बैगा समुदाय के गांव में आशीष वशिष्ठ ने लगाई जन चौपाल, जानिए क्या क्या बातें हुईं ?

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने ग्राम पिपरहा और खमरौध में पीएम जनमन मिशन (पी.वी.टी.जी.) योजना के अंतर्गत आयोजित चौपाल में ग्रामवासियों के बीच बैठकर उनसे चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से उनके ग्राम की विभिन्न आवश्यकताओं को चौपाल मे सभी के समक्ष प्रस्तुत करने के लिये कहा।

इस पर बैगा समुदाय के साथ ही अन्य ग्रामीणों ने चर्चा में हिस्सा लिया। चौपाल मे सड़क, बिजली, पानी, पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण, बीपीएल राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि के संबंध में प्रस्ताव रखे। इस संबंध में निर्णय लिया जाकर इन प्रस्तावों को कार्ययोजना में शामिल कराया गया। चौपाल में लिये गये इन निर्णयों से बैगा जनजाति समुदाय के लोगों में अत्यंत प्रसन्नता और उत्साह देखा गया। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने चौपाल के दौरान ग्रामवासियों को प्रधानमंत्री जनमन मिशन (पी.वी.टी.जी.) योजना के अंतर्गत बैगा जनजातीय समुदाय के लोगों के लिये 9 मंत्रालयों से संबंधित 11 महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केन्द्रित भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिये जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। सबको पक्का घर, हर घर नल से जल, गांव-गांव तक सड़क, घर तक बिजली, शिक्षा के लिये हॉस्टल, कौशल विकास, दूरदराज गांव तक मोबाईल मेडिकल यूनिट व नेटवर्क, सबको पोषण, उन्नत आजीविका, मुफ्त राशन व एलपीजी कनेक्शन, आयुष्मान भारत, गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता व पोषण आहार, संस्थागत प्रसव, सिकलसेल एनीमिया, शत-प्रतिशत टीकाकरण, टी.बी.उन्मूलन, मध्यान्ह भोजन, प्रधानमंत्री जनधन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, वनमण्डलाधिकारी एस.के. प्रजापति, एसडीएम पुष्पराजगढ़ दीपक पाण्डेय, जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त सरिता नायक, तहसीलदार एवं जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विभागीय अधिकारी सहित ग्राम के सरपंच, पंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन