: 3 साल में 2 Kumbh, एक Ardh Kumbh लगेगा: प्रयागराज से 3 हजार करोड़ ज्यादा Ujjain Simhastha में खर्च होंगे, आग बुझाने को बिछेगी पाइपलाइन
MP CG Times / Tue, Mar 4, 2025
Mahakumbh 2025; Haridwar Nashik Kumbh | Ujjain Simhastha Budget: प्रयागराज महाकुंभ के बाद 3 साल में नासिक, उज्जैन और हरिद्वार में अर्धकुंभ में सिंहस्थ (कुंभ) का आयोजन होना है। इन तीनों जगहों पर अखाड़े और नागा संन्यासी नजर आएंगे।
Mahakumbh 2025; Haridwar Nashik Kumbh | Ujjain Simhastha Budget: प्रयागराज जैसी श्रद्धालुओं की भीड़ यहां नहीं जुटेगी, लेकिन यहां की सरकारों ने महाकुंभ जैसे भव्य आयोजन की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इसकी मुख्य वजह प्रयागराज महाकुंभ की दुनिया में प्रसिद्धि और यूपी की अर्थव्यवस्था को होने वाला फायदा है।
Mahakumbh 2025; Haridwar Nashik Kumbh | Ujjain Simhastha Budget: मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के अफसरों की टीम प्रयागराज महाकुंभ पहुंचकर अध्ययन कर चुकी है। तीनों राज्यों की सरकारें इस अध्ययन की तैयारी में जुटी हैं। श्रद्धालुओं की संख्या का विश्लेषण किया जा रहा है।
Mahakumbh 2025; Haridwar Nashik Kumbh | Ujjain Simhastha Budget: 2027 में हरिद्वार में गंगा तट पर अर्धकुंभ का आयोजन किया जाएगा। यह 6 मार्च से 14 अप्रैल तक चलेगा। इस साल कुंभ 17 जुलाई से 17 अगस्त तक गोदावरी के तट पर नासिक में आयोजित होगा। फिर अगले साल यानी 2028 में मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ का आयोजन किया जाएगा। यह 27 मार्च से 27 मई तक दो महीने तक चलेगा।
Mahakumbh 2025; Haridwar Nashik Kumbh | Ujjain Simhastha Budget: महाकाल की नगरी उज्जैन में तीन साल बाद 2028 में सिंहस्थ कुंभ मेला आयोजित किया जाएगा। सिंहस्थ कुंभ मेला 27 मार्च 2028 से 27 मई 2028 तक है। इस दौरान 9 अप्रैल से 8 मई की तिथियों के बीच 3 शाही स्नान और 7 पर्व स्नान प्रस्तावित हैं।
कुंभ मेले में 14 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। दो महीने तक चलने वाले इस पर्व के आयोजन में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। इससे पहले वर्ष 2016 में सिंहस्थ का आयोजन किया गया था। जिसमें करीब सात करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई थी।
Mahakumbh 2025; Haridwar Nashik Kumbh | Ujjain Simhastha Budget: इस बार शाही स्नान में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसको देखते हुए अधिकारियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि सामान्य दिनों और त्योहारों पर भी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल सकें।
Mahakumbh 2025; Haridwar Nashik Kumbh | Ujjain Simhastha Budget: सूत्रों के अनुसार, सिंहस्थ कुंभ में स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को शिप्रा नदी तक ज्यादा न जाना पड़े, इसके लिए पार्किंग और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।
सीएम से लेकर एसीएस तक कर चुके हैं बैठकें
Mahakumbh 2025; Haridwar Nashik Kumbh | Ujjain Simhastha Budget: सिंहस्थ-2028 को लेकर उज्जैन में 3 हजार करोड़ से ज्यादा के काम चल रहे हैं। इसके साथ ही करीब 1500 करोड़ के काम भी प्रस्तावित हैं। इन्हें 2028 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
शिप्रा नदी में स्नान के लिए 29 किलोमीटर तक नए घाट बनाए जाएंगे। उज्जैन कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। सीएम से लेकर एसीएस स्तर के अधिकारी खुद उज्जैन पहुंचकर कुंभ से जुड़े चल रहे कामों और प्रस्तावित कामों की जानकारी ले चुके हैं।
Mahakumbh 2025; Haridwar Nashik Kumbh | Ujjain Simhastha Budget: अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने 2 फरवरी को उज्जैन संभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर 31 दिसंबर 2027 तक सभी निर्माण कार्य पूरे करने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन