Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

12 साल की साक्षी जायसवाल बनीं छत्तीसगढ़ की पहली ‘यंग साइंटिस्ट’ : शिक्षा मंत्री ने पहनाया गोल्ड मेडल, तीन साल लगातार नेशनल स्पेस डे ग्रैंड फिनाले में चयन

MP CG Times / Fri, Feb 13, 2026

बेमेतरा की छात्रा साक्षी जायसवाल को छत्तीसगढ़ की पहली ‘यंग साइंटिस्ट’ के रूप में सम्मानित किया गया। राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने उन्हें गोल्ड मेडल और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। साक्षी के पिता जिले के डीएवी स्कूल जांता में प्राचार्य हैं।

नेशनल स्पेस डे के अवसर पर साक्षी का चयन 23 अगस्त 2023, 2024 और 2025 को लगातार तीन वर्षों तक ‘यंग साइंटिस्ट इंडिया’ के ग्रैंड फिनाले में हुआ। उन्हें चेन्नई राजभवन में सम्मानित किया गया, जहां टी. एन. रवि सहित कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने सम्मान प्रदान किया।

12 साल 19 दिन की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड

साक्षी ने “प्रकाश के माध्यम से डेटा स्थानांतरण हेतु वायरलेस संचार तकनीक” विषय पर कार्य करते हुए महज 12 वर्ष 19 दिन की उम्र में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। उन्हें भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय, पीएमओ, तमिलनाडु, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के मंत्रियों द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

शिक्षा मंत्री ने बताया प्रेरणा

सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि साक्षी ने छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं से प्रेरणा लेकर अन्य बच्चे भी विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।

बड़े भाई डॉ. पियुष जायसवाल भी कम नहीं

13 साल में लेखक और वैज्ञानिक उपलब्धि

साक्षी के बड़े भाई डॉ. पियुष जायसवाल ने भी कम उम्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने 12-13 वर्ष की उम्र में ‘फुलफील ऑफ कॉसमॉस’ पुस्तक लिखी और गोल्डन बुक ऑफ इंडिया में वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराया।

खगोल विज्ञान में शोध

13 वर्ष की आयु में कक्षा 8वीं के दौरान उन्होंने ‘वेग रहस्य (Velocity Mystery)’ विषय पर खगोल व अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ा शोध किया। एस्ट्रोफिजिक्स में भी उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

मुख्यमंत्री ने किया युवा रत्न सम्मान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पियुष को ‘छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया है। बताया गया कि प्रधानमंत्री से मुलाकात का आश्वासन भी दिया गया है।

प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा

दोनों बाल वैज्ञानिकों की इच्छा है कि वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त करें। अब देखना होगा कि इन उभरती वैज्ञानिक प्रतिभाओं को प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर कब मिलता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन