Logo
Breaking News Exclusive
अब नहीं मिलेगी सरकारी सब्सिडी, बाजार दर पर मिलेगा खाना, कर्मचारियों की निगाहें नई व्यवस्था पर बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा अब नहीं मिलेगी सरकारी सब्सिडी, बाजार दर पर मिलेगा खाना, कर्मचारियों की निगाहें नई व्यवस्था पर बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा

: गर्लफ्रेंड के लिए फायरिंग की कहानी: एक लड़के के लिए भिड़े 2 आशिक, पिता ने तानी पिस्टल, बेटे ने की फायरिंग, स्नाइपर, बंदूक और पिस्तौल भी जब्त

Raipur Girlfriend VS Boyfriend Fight & Firing Controversy: रायपुर में शुक्रवार रात गर्लफ्रेंड के कारण गोली चल गई। पहले गर्लफ्रेंड को लेकर दो युवकों में विवाद शुरू हुआ। बेटे की गर्लफ्रेंड से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए पिता ने एक युवक पर पिस्टल तान दी। यह देख बेटा भी जोश में आ गया और 12 बोर की बंदूक से युवक पर दो फायर कर दिए।

इस दौरान आरोपी जसपाल के साथ मौजूद उसके चाचा ने बंदूक की नली ऊपर कर दी, ताकि युवक को गोली न लगे। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 पिस्टल, 12 बोर की बंदूक, एक स्नाइपर और एक चाकू बरामद किया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के मुताबिक ट्रांसपोर्टिंग व्यवसाय से जुड़े उदया सोसायटी निवासी मदनजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 5 मार्च को गर्लफ्रेंड को लेकर कर्णवीर और जसपाल के बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद अगले दिन कर्णवीर के भाई प्रभजोत सिंह और जसपाल के बीच मिलना और बात करना तय हुआ। जसपाल अपने परिवार के साथ पहुंचा 6 मार्च को शाम करीब 7 बजे तेलीबांधा चौक के पास कार सॉल्यूशन नामक सेकेंड हैंड कार शोरूम पर मिलना तय हुआ। प्रभजोत अपने रिश्तेदार मदनजीत के साथ पहुंचा। जसपाल वहां पहले से मौजूद था। उसके साथ उसके पिता जरनैल सिंह रंधावा उर्फ ​​लाली, चाचा हरप्रीत सिंह और अन्य लोग बैठे थे। इस दौरान कर्णवीर और जसपाल के बीच एक दिन पहले हुई कहासुनी को लेकर चर्चा शुरू हो गई। फिर विवाद बढ़ गया और वे एक-दूसरे को गाली देने लगे। पिता ने तान दी पिस्तौल, बेटे ने गोली चला दी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ने पर जरनैल सिंह ने पिस्तौल लोड कर मदनजीत पर तान दी। फिर उसने कहा कि कर्णवीर को बुलाओ नहीं तो मैं तुम लोगों पर गोली चला दूंगा। इस बीच जसपाल सिंह की भी हिम्मत बढ़ गई। वह अपनी कार में रखी 12 बोर की डबल बैरल बंदूक निकाल लाया। फिर जान से मारने की नीयत से दो बार फायर किया। पुलिस की नाकाबंदी में पकड़े गए इस घटना के बाद प्रभजोत और मदनजीत अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग गए। मौका देखकर आरोपी भी भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज जब्त किया। फिर आरोपियों की पहचान की गई और शहर में नाकाबंदी की गई। इसका फायदा यह हुआ कि 2 घंटे के अंदर ही दो अलग-अलग इलाकों से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन