Logo
Breaking News Exclusive
MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी' MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'

: ज‍िम ट्रेनर गोलीकांड: पत्नी और ज‍िम ट्रेनर के बीच 1100 कॉल...डॉक्टर पत‍ि ने सोशल मीड‍िया पर दी ये सफाई, जानिए पूरा मामला

ब‍िहार। राजधानी पटना में ज‍िम ट्रेनर गोलीकांड में ज‍िम ट्रेनर के बयान के बाद डॉक्टर और उसकी पत्नी को ह‍िरासत में ल‍िया गया था, लेक‍िन उन्हें बाद में छोड़ द‍िया गया था. इस मामले में डॉक्टर की पत्नी और ज‍िम ट्रेनर के बीच 1100 बार कॉल करने का र‍िकॉर्ड आया तो मामला चर्चित हो गया. बुधवार को डॉक्टर पत‍ि ने फेसबुक पर इस मामले में अपनी बात कहते हुए 1100 कॉल के बारे में खुलासा क‍िया क‍ि इसका क्या मतलब हो सकता है. राजीव स‍िंह ने फेसबुक पर अपनी बात रखते हुए कहा, "एक 2 दिनों से लगातार मेरे शुभचिंतक लोग मुझे कह रहे हैं कि सर, आप कुछ कह नहीं कह रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ बोल नहीं रहे तो मैं आपको यह बता देना चाहता हूं कि यह पुलिस का इन्वेस्टिगेशन है और वह लोग कर रहे हैं. मुझे उन पर पूरा भरोसा है कि वो लोग अच्छा निर्णय लेकर आएंगे." फेसबुक पर बात करते हुए यह भी ल‍िखा, "1100 कॉल, यह किसी महिला या पुरुष का चरित्र का निर्णय नहीं करता, लॉकडाउन के समय मैक्सिमम लोग घर में ही अपनी ट्रेनिंग लेते थे फ़ोन हो या वीडियो कॉल से. 9 महीने ट्रेनिंग में 1100 कॉल मतलब 5 कॉल डेली. मेरे घर में 4 लोग तो 4 बार फ़ोन तो ऐसे ही आएगा. रही बात नजदीकी की तो कोई भी अगर एक साल से घर आ रहा तो एक फैमिली जैसा र‍िश्ता हो जाता है. आपके घर कोई नौकरी कर रहा, वह क्या सोच के आया है, उसके मन में क्या चल रहा, यह कोई कैसे जानेगा की वह आपको सपोर्ट करने आया है या बर्बाद." बता दें क‍ि पटना में जिम ट्रेनर को गोली मारने की घटना में खुलासा हुआ था क‍ि खुशबू और जिम ट्रेनर विक्रम ने 1100 बार मोबाइल पर बातचीत की थी. यह बातचीत इसी साल जनवरी से लेकर हुई थी. यह बातचीत इसी साल जनवरी से लेकर हुई थी. इन बातचीत के आधार पर डॉक्टर की पत्नी और जिम ट्रेनर के बीच रिश्ते को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. गौरतलब है कि पटना पुलिस ने जिम ट्रेनर विक्रम की हत्या के प्रयास के मामले में जनता दल यूनाइटेड के नेता डॉ. राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू को हिरासत में लिया था. हालांकि बाद में दोनों को सशर्त छोड़ दिया गया. इस मामले में नाम सामने आने के बाद जेडीयू की डॉक्टर्स विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे डॉ. राजीव को उनके पद से हटा दिया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विक्रम सिंह को खत्म करने के लिए ठेका शूटर्स को रखा गया था और इस साजिश के पीछे कथित तौर पर डॉ. राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी का हाथ है. जांच के दौरान यह पता चला है कि विक्रम और खुशबू इस साल जनवरी से एक-दूसरे को जानते थे. पटना पुलिस ने बताया कि उनके मोबाइल फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड ने इस तथ्य को उजागर किया था कि दोनों ने इस साल जनवरी से लगभग 1100 बार एक-दूसरे से बात की थी. डॉ. राजीव कुमार सिंह, जो एक फिजियोथेरेपिस्ट हैं और पटना के बोरिंग रोड इलाके में एक क्लिनिक चलाते हैं. आरोप है कि डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के साथ संबंध के लिए अप्रैल में विक्रम को खत्म करने की धमकी दी थी. विक्रम सिंह (26) को अज्ञात अपराधियों ने शनिवार सुबह गोली मार दी थी. शरीर में पांच गोलियां लगने के बावजूद विक्रम ने 2.5 किलोमीटर की दूरी तय की और अस्पताल पहुंचा. जिम ट्रेनर ने होश में आने के बाद पुलिस को बयान दिया है कि घटना के पीछे डॉक्टर राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू है. पुलिस ने डॉ. सिंह और उनकी पत्नी को पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित आवास से हिरासत में लिया था और पूछताछ के बाद शहर न छोड़ने की शर्त पर छोड़ दिया था.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन