Logo
Breaking News Exclusive
आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ?

छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट से इंस्पेक्टर समेत 4 जवान शहीद : डिफ्यूज करते समय फटा बम, सरेंडर नक्सलियों के इनपुट से सर्चिंग पर निकले थे

छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर शनिवार को आईईडी (IED) ब्लास्ट में इंस्पेक्टर समेत 4 जवान शहीद हो गए। शहीद हुए चार जवानों को रविवार सुबह अंतिम सलामी दी गई। नारायणपुर और कांकेर में आयोजित शोक सभा में बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने नम आंखों से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शहीदों के पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम के लिए रवाना कर दिए गए। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

जबलपुर क्रूज हादसा, 5 साल के मासूम समेत 13 की मौतें : 4 दिन बाद बर्गी डैम की लहरों ने उगले आखिरी 2 शव, 20 साल पुराना था क्रूज

कैसे हुई घटना: नक्सलियों के डंप की मिली थी सूचना

पुलिस के मुताबिक, सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर सुरक्षाबल कोरोसकोडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे।

डिफ्यूज करते समय धमाका: सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों को नक्सलियों द्वारा बिछाया गया एक आईईडी मिला। इसे डिफ्यूज करने की प्रक्रिया शुरू ही हुई थी कि अचानक जोरदार धमाका हो गया।

3 की मौके पर मौत: धमाका इतना भीषण था कि तीन जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

रायपुर में चौथे जवान ने तोड़ा दम: घायल जवान परमानंद कोर्राम को तत्काल एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। यह पूरी घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र की है।

बस्तर IG: "नक्सली डंप बरामद, अभियान जारी रहेगा"

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षाबलों को मौके से एक नक्सली डंप भी मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से सरेंडर नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर आईईडी बरामदगी का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार का ऑपरेशन भी इसी रणनीति का हिस्सा था, लेकिन दुर्भाग्यवश यह हादसा हो गया।

अनूपपुर, डिंडोरी और मंडला समेत 19 SP का तबादला : MP में आधीरात 61 IPS का तबादला, इनमें ADG, DIG, SP और DCP लेवल के अफसर

सियासत तेज: भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा

इस घटना पर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 'एक्स' (ट्विटर) पर पोस्ट कर भाजपा सरकार और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा।

बघेल ने कहा कि, "नक्सलवाद खत्म होने के केवल राजनीतिक नारों से काम नहीं चलेगा। नक्सलियों ने आतंक के जो अवशेष पीछे छोड़े हैं, उनसे मुक्ति के लिए ठोस अभियान की जरूरत है।"

उन्होंने आगे कहा कि यह साझा लड़ाई है और लोकतंत्र विरोधी ताकतों का विनाश ही एकमात्र विकल्प है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन