Logo
Breaking News Exclusive
जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट

: एक्ट्रेस रवीना टंडन ने टाइगर के पास जाकर शूट किया वीडियो? अब होगी जांच

News Desk / Wed, Nov 30, 2022


बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीन टंडन, जिन्हें 'मस्त मस्त' गर्ल भी कहा जाता है, एक मुसीबत में पड़ गई हैं। रवीना हाल ही में मध्य प्रदेश में सतपुड़ा के टाइगर रिजर्व में सफारी के लिए गई थीं। वहां पर उन्होंने एक टाइगर की फोटो लेने और वीडियो बनाने की कोशिश की और इसी के कारण वो विवादों में आ गई हैं। एक्ट्रेस के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। रवीना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी ट्रिप के वीडियो भी शेयर किए थे। बताया जाता है कि रवीना को वाइल्ड लाइफ देखने का बहुत शौक है, अब अपने इसी शौक के कारण वे मुसीबत में पड़ती दिख रही हैं, आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है। 

रवीना टंडन हाल ही में मध्यप्रदेश के भोपाल में घूमने गई थीं। वहां से उन्होंने कई पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली थीं जिनमें वह लोकल फूड को एंजॉय करती दिख रही थीं। साथ ही रवीना टंडन सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में भी गई थीं। रिजर्व में सफारी के दौरान एक टाइगर रवीना के काफी करीब आ गया था और वह उस टाइगर का वीडियो शूट करने लगीं। हालांकि रवीना जीप में सवार थीं। कहा जा रहा है कि टाइगर रवीना के बहुत करीब आ गया था और वह उन पर गुर्राया भी था। इसके कई वीडियो रवीना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। वीडियो पर सवाल उठने लगे कि आखिर रवीना को टाइगर के इतने पास से वीडियो बनाने की इजाजत किसने दी?


आपको बता दें कि रिजर्व पार्क में प्रबंधन कुछ नियम बनाकर रखता है, जिनके मुताबिक पर्यटक जंगली जानवरों के बहुत करीब नहीं जा सकते हैं, उनसे एक निश्चित दूरी बनाकर रखनी होती है। ऐसे में रवीना का टाइगर के इतने पास जाना नियमों का उल्लंघन करने का मामला बन जाता है। इसी को देखते हुए रिजर्व की ओर से रवीना के खिलाफ जांच की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजर्व के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं रवीना भी अब इस मामले के लिए जैसे जंग के मूड में आ गई हैं। ट्विटर पर कई लोगों ने उनको सपोर्ट किया है और कहा कि वह इस तरह किसी नियम को नहीं तोड़ सकती हैं। 
टाइगर के ज्यादा करीब जाने के मामले में रवीना से पूछताछ की जा सकती है। साथ ही अधिकारियों का कहना है कि उनके साथ चल रहे गाइड और जीप के ड्राइवर से भी पूछताछ की जाएगी। इस मामले में जीप ड्राइवर और गाइड को नोटिस भेजे जाने की बात भी सामने आ रही है। वहीं, रवीना ने भी इस मामले में अपनी सफाई दी है। रवीना का कहना है कि टाइगर उनके काफी करीब आ गया था। लेकिन वो बस उसे चुपचाप देखते रहे। उन्होंने इसके अलावा कुछ नहीं किया। वहां पर सब कुछ उन्होंने सीमा में रहकर किया है। 

वहीं, प्रबंधन का कहना है वीडियो में वो बाघ के बिल्कुल पास से वीडियो शूट करती नजर आ रही हैं, ऐसे में वहां पर कोई भी अनहोनी घटना हो सकती थी। जंगली जानवर जैसे बाघ, चीते आदि किसी व्हीकल जैसे जिप्सी आदि के पास आने से विचलित हो सकते हैं और जानलेवा हमला भी कर सकते हैं। ऐेसे में इस तरह की लापरवाही की उम्मीद नहीं की जा सकती है। पर्यटकों से जंगली जानवरों को 20 मीटर की दूरी पर रखने का नियम भी है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन