Logo
Breaking News Exclusive
1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट

: एनकाउंटर के डर से दूसरे राज्यों में भाग रहे नक्सली: अमित शाह ने अफसरों से कहा- पुलिस-पैरामिलिट्री फोर्स मिलकर काम करें, कार्रवाई की रफ्तार कम न हो

Naxalites are fleeing to other states due to fear of encounter: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल विरोधी अभियान को लेकर रायपुर में बैठक की। अफसरों ने शाह को बताया कि अब नक्सली अपना ठिकाना बदल रहे हैं। वे दूसरे राज्यों में भी भाग रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले 1 साल में हमारी फोर्स जंगलों में नक्सलियों को ढूंढ़कर उनका एनकाउंटर कर रही है। इन बातों को सुनने के बाद शाह ने बैठक में कहा कि एक राज्य से दूसरे राज्य भाग रहे नक्सलियों को पकड़ने के लिए राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को आपस में समन्वय बढ़ाना चाहिए। शाह ने आईबी के अधिकारियों को खुफिया इनपुट पर काम करने के निर्देश भी दिए। यह बैठक शनिवार रात रायपुर के एक रिसॉर्ट में हुई। इसमें राज्य के सीएम विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा मौजूद थे। इस बैठक में राज्य सरकार ने शाह को ऑपरेशन नक्सल सरेंडर और अब तक की योजनाओं के बारे में भी बताया। नियाद नेलनार का दायरा 5 किलोमीटर बढ़ेगा अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास और सुरक्षा दोनों मोर्चों पर प्रगति संतोषजनक रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रशासन से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोगों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए बनाए गए 'नियाद नेलनार' का दायरा सुरक्षा बलों के शिविरों के 5 किलोमीटर से बढ़ाकर 10 किलोमीटर करने को कहा। शाह ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को विकास के समान अवसर मिलें। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नक्सल विरोधी अभियान की गति किसी भी हालत में कम नहीं होनी चाहिए। शाह ने कहा- 31 मार्च को इतिहास बनाना है बैठक में शाह ने अधिकारियों से कहा कि नक्सलवाद को खत्म करके 31 मार्च 2026 के दिन को ऐतिहासिक बनाना है। यह वह दिन होगा जब छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में नक्सलवाद इतिहास बन जाएगा। नक्सलवाद के कारण कई पीढ़ियां बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद फिर से अपनी जड़ें न जमा ले, इसलिए इसका समूल नाश जरूरी है। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि नक्सलियों के खिलाफ चल रही लड़ाई को बिखरने नहीं दिया जाना चाहिए। एक राज्य से दूसरे राज्य भाग रहे नक्सलियों को पकड़ने के लिए राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए। बैठक में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के निदेशक, केंद्रीय गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। दंतेवाड़ा में कहा- चैत्र नवरात्रि तक खत्म हो जाएगा लाल आतंक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को दंतेवाड़ा के दौरे पर थे। उन्होंने कहा कि अगले चैत्र नवरात्रि तक लाल आतंक खत्म हो जाएगा। बस्तर से नक्सलवाद खत्म होने की कगार पर है। नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की। ​​लोगों से कहा कि नक्सलियों से आत्मसमर्पण कराकर गांवों को नक्सल मुक्त बनाएं। हर गांव को एक करोड़ मिलेंगे। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन