Logo
Breaking News Exclusive
कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार

: Weather Today: दो दिनों में इन राज्यों में बारिश के आसार इन पहाड़ी राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

News Desk / Sun, Jan 22, 2023


Publish Date: | Mon, 23 Jan 2023 08:50 AM (IST)

Weather Today । उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने एक बार फिर कड़ाके की ठंड और शीतलहर की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में आने वाले दो दिनों में एक बार फिर भारी बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड में 25 और 26 जनवरी को भारी वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार से हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जो अगले दो से तीन दिन तक जारी रह सकता है। 24 से 26 जनवरी के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बरसात हो सकती है। वहीं आने वाले सप्ताह में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और बिहार और अगले 48 घंटों के दौरान ओडिशा में रात और सुबह के समय घने कोहरे की भी भविष्यवाणी की है।

जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन का अलर्ट

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जम्मू-कश्मीर के 8 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी भी दी गई है। ऐसे पहाड़ी राज्यों में सैर के लिए पहुंचे पर्यटकों को भी मौसम के प्रति अलर्ट रहने की अपील की गई है।

दिल्ली में बिगड़ी हवा का गुणवत्ता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई और राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 373 दर्ज किया गया। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के मुताबिक दिल्ली के लोधी रोड पर हवा की गुणवत्ता एक्यूआई 429 पर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई।

Posted By: Sandeep Chourey

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन