Logo
Breaking News Exclusive
कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार

: Road Accident Today Jan 23: यूपी से लेकर राजस्थान और केरल तक सड़क हादसे गई 17 लोगों की जान

News Desk / Sun, Jan 22, 2023


Road Accident Today Jan 23: दिन की शुरुआत बड़े सड़क हादसों की सूचना के साथ हुई है। रविवार देर रात से लेकर सोमवार सुबह तक चार हादसों की सूचना आ चुकी है, जिनमें कुल मिलाकर 17 लोगों की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, 6 की मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना लखनऊ-कानपुर हाईवे के पास अचलगंज थाना क्षेत्र में हुई। मृतकों की पहचान छोटेलाल (32), शिवांग (30), विमलेश (60), रामप्यारी (45) और उनकी बेटी शिवानी (13) के रूप में हुई है।

केरल: कार दुर्घटना में 5 युवकों की मौत

केरल में अलप्पुझा जिले के अंबालाप्पुझा के पास तिरुवनंतपुरम की ओर जा रही लॉरी से कार की टक्कर हो गई। दुर्घटना में 5 युवकों की मौत हो गई। 4 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुई। अंबालापुझा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजस्थान: सीकर में कार-ट्रक की भिड़ंत, 5 की मौत

sikar accident.

राजस्थान के सीकर जिले में बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर में हरियाणा के रहने वाले पांच लोगों की जान चली गई। हादसा फतेहपुर-सालासर मार्ग पर हुआ। डिप्टी एसपी राजेश कुमार विद्यार्थी ने एएनआई को बताया कि घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है।

गुजरात: 75 वर्षीय महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गुजरात के अहमदाबाद निवासी 75 वर्षीय नयना शाह की मौत हो गई। एन डिवीजन ट्रैफिक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नयना बेन शाह न्यू शारदा मंदिर रोड से गुजर रही थीं, तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पीड़िता के पति दिलीप शाह ने अज्ञात चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Posted By: Arvind Dubey

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन