Logo
Breaking News Exclusive
जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट

: Parakram Diwas 2023: ये हैं 21 परमवीर चक्र विजेता जिनके नाम पर हुए अंडमान के 21 द्वीप

News Desk / Mon, Jan 23, 2023


Parakram Diwas 2023। देश में आज पराक्रम दिवस उत्साह के साथ मनाया जाता रहा है। साल 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान किया था कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर साल पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान निकोबार के 21 बड़े और अनाम द्वीपों के नाम रखने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नामकरण 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर करने हेतु आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का अनावरण किया।

इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज का दिन भारतीय सेना के तीनों अंगों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। आज प्रधानमंत्री जी की ये पहल कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े द्वीपों को हमारे 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम के साथ जोड़कर उनकी स्मृति को चीरंजीव करने का प्रयास किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब देश की आजादी आगे बढ़ी और देश को नेताजी ने आजाद हिंद फौज के प्रयास से आजाद कराने का प्रयास किया तब भी इसी हिस्से को देश में सबसे पहले स्वतंत्रता प्राप्त करने का सम्मान मिला और नेताजी के हाथ से इसी द्वीप पर अपना तिरंगा पहली बार लहराया गया।

इन परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर द्वीप का नामकरण

- मेजर सोमनाथ शर्मा

- सूबेदार और मानद कप्तान (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह एम.एम,

- द्वितीय लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे

- नायक जदुनाथ सिंह

- कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह

- कैप्टन जीएस सलारिया

- लेफ्टिनेंट कर्नल (तत्कालीन मेजर) धन सिंह थापा

- सूबेदार जोगिंदर सिंह

- मेजर शैतान सिंह

- लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुरजोरजी तारापोर

- लांस नायक अल्बर्ट एक्का

- मेजर होशियार सिंह

- सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल

- फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों

- मेजर रामास्वामी परमेश्वरन

- नायब सूबेदार बाना सिंह

- कैप्टन विक्रम बत्रा

- लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे

- सूबेदार मेजर (तत्कालीन राइफलमैन) संजय कुमार

- सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त (माननीय कप्तान) ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव

1897 में हुआ था नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था। इसलिए 23 जनवरी का दिन पराक्रम दिवस के रूप में देशभर में मनाया जाता है। साल 2021 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124वें जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया था। इस दिन पश्चिम बंगाल, झारखंड, त्रिपुरा और असम में इस दिन राजकीय अवकाश भी घोषित है। गौरतलब है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 126वां जयंती मनाई जा रही है।

Posted By: Sandeep Chourey

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन