Logo
Breaking News Exclusive
Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे BJP नेता समेत 3 की मौत, 30 मिनट तक कार में तड़पते रहे, कांच फोड़कर सिर बाहर आए 28 हजार महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, ‘उजास’ पत्रिका का विमोचन खेतों में बिछी सफेद चादर, किसानों की फसल चौपट, अब बीमारी का खतरा Heatwave में घर पर बनाएं Drinks & Snacks, जानिए Juices और Fresh Fruits के Healthy Recipes गर्मी में बढ़ा बिजली बिल, ये 7 Smart Tips अपनाकर करें आधा खर्च Weather Alert India, 17 राज्यों में बारिश- ओले बरस रहे; अब बढ़ेगी भीषण गर्मी ! गरियाबंद में 43 करोड़ बिजली बिल बकाया, जानिए कैसे और कौन करा सकते हैं माफ ? गरियाबंद कलेक्टर ने राजिम, मैनपुर और छूरा में बदले अधिकारी, कहीं ये वजह तो नहीं ? Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे BJP नेता समेत 3 की मौत, 30 मिनट तक कार में तड़पते रहे, कांच फोड़कर सिर बाहर आए 28 हजार महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, ‘उजास’ पत्रिका का विमोचन खेतों में बिछी सफेद चादर, किसानों की फसल चौपट, अब बीमारी का खतरा Heatwave में घर पर बनाएं Drinks & Snacks, जानिए Juices और Fresh Fruits के Healthy Recipes गर्मी में बढ़ा बिजली बिल, ये 7 Smart Tips अपनाकर करें आधा खर्च Weather Alert India, 17 राज्यों में बारिश- ओले बरस रहे; अब बढ़ेगी भीषण गर्मी ! गरियाबंद में 43 करोड़ बिजली बिल बकाया, जानिए कैसे और कौन करा सकते हैं माफ ? गरियाबंद कलेक्टर ने राजिम, मैनपुर और छूरा में बदले अधिकारी, कहीं ये वजह तो नहीं ?

: Narendra Modi Jabalpur Speech Update: नरेंद्र मोदी MP में बोले- ना गरीबों का पैसा लूटने दूंगा और ना ही कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी भरने दूंगा

Narendra Modi Jabalpur Speech Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबलपुर में कहा कि 'ना गरीबों का पैसा लूटने दूंगा और ना ही कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी भरने दूंगा। हमने जनधन, आधार और मोबाइल की ऐसी त्रिशक्ति बनाई कि कांग्रेस का भ्रष्ट तंत्र तहस नहस हो गया। आज गरीबों का पैसा गरीबों के हित में लग रहा। मोदी ने कहा 2014 के पहले हजारों करोड़ के घोटाले हेडलाइन बना करते थे। गरीबों पर खर्च होने वाला पैसा कांग्रेस नेताओं की तिजोरियों में जा रहा था। हमने कांग्रेस सरकार की बनाई भ्रष्ट व्यवस्थाओं को बदलने का अभियान चलाया।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबलपुर में रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के मौके पर वीरांगना रानी दुर्गावती स्मारक एवं उद्यान का शिलान्यास किया। साथ ही दुर्गावती स्मारक पर डाक टिकट और सिक्के भी जारी किए। प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से ही देश के अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े 12 हजार 600 करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। बता दें कि पीएम मोदी का 11 दिन में एमपी का ये तीसरा दौरा है। जबकि पिछले 6 महीने में प्रधानमंत्री मोदी 9वीं बार मध्यप्रदेश आए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी रोड शो के साथ मंच तक पहुंचे। उनके साथ सीएम शिवराज सिंह और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी रोड शो के साथ मंच तक पहुंचे। उनके साथ सीएम शिवराज सिंह और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहे।

मोदी के भाषण की 8 बड़ी बातें...

  • गरीबों का पैसा लूटने नहीं दूंगा: कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री कहते थे कि एक रुपए भेजते हैं, तो 15 पैसा पहुंचता है। 85 पैसे कौन सा पंजा खींच लेता था। मोदी ने आकर सब साफ कर दिया। ना गरीबों का पैसा लूटने दूंगा और ना ही कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी भरने दूंगा। हमें जनधन, आधार और मोबाइल की ऐसी त्रिशक्ति बनाई कि कांग्रेस का भ्रष्ट तंत्र तहस नहस हो गया। आज गरीबों का पैसा गरीबों के हित में लग रहा।
  • कांग्रेस की भ्रष्ट व्यवस्था को बदला: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो आज 20-22 साल की उम्र वाले हैं। उन्हें पता ही नहीं होगा कि मोदी के आने से पहले क्या हाल था। तब हजारों करोड़ों रुपए के घोटाले हेडलाइन बना करते थे। गरीब पर खर्च होने वाला पैसा कांग्रेस नेताओं की तिजोरियों में जा रहा था। हमने कांग्रेस सरकार की बनाई भ्रष्ट व्यवस्थाओं को बदलने का अभियान चलाया। 11 करोड़ फर्जी नामों को हमने सरकारी दफ्तरों से हटाया।
  • कांग्रेस ने आदिवासियों को सम्मान नहीं दिया: जिस दल ने इतने सालों तक देश में सरकार चलाई, उसने आदिवासियों को सम्मान नहीं दिया। आदिवासियों के योगदान को पहचान नहीं दी? देश को पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति देने का सौभाग्य भी भाजपा को मिला। आजादी के बाद दशकों तक जो दल सरकार में बैठा रहा, उसने एक ही काम किया, एक ही परिवार की चरण वंदना की। देश की परवाह नहीं की।
  • ये लोग अब भारत को गाली देने लगे: पूरी दुनिया भारत का गुणगान कर रही है, वहीं वो राजनीतिक दल जिनका सब लुट गया है, उन्हें सिवाय कुर्सी के कुछ दिखता नहीं है। अब ये इस हद तक गए है कि भाजपा को गाली देते देते भारत को गाली दे रहे हैं। ये लोग आए दिन डिजिटल इंडिया के लिए हमारा मजाक उड़ाते है। इन लोगों ने कोरोना वैक्सीन पर भी सवाल उठाए।
प्रधानमंत्री मोदी ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही स्मारक का मॉडल देखा। पीएम ने मंच से जनता का अभिवादन भी किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही स्मारक का मॉडल देखा। पीएम ने मंच से जनता का अभिवादन भी किया।
  • महापुरुषों, वीरों, वीरांगनाओं को भुलाया: दुनिया के किसी देश में रानी दुर्गावती जैसा कोई उनका नायक होता, नायिका होती, तो वो देश पूरी दुनिया में उछल कूद करता। आजादी के बाद हमारे देश में भी यही होना चाहिए था, लेकिन हमारे महापुरुषों को भुला दिया गया। हमारे तेजस्वी, तपस्वी, त्याग और तपस्या की मूर्ति वीरों और वीरांगनाओं को भुला दिया गया।
  • 'मोदी की गारंटी, MP विकास में टॉप पर होगा: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता वंचितों को वरीयता है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को उनका हक देने का काम भी भाजपा ने किया है। भाजपा सरकार गरीबों की सरकार है। अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ लोग प्रपंच कर रहे हैं। लेकिन मोदी की गारंटी है एमपी विकास में टॉप पर आएगा।
  • विकास को रुकने नहीं देना है: मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए ये महत्वपूर्ण समय है। मध्यप्रदेश आज एक ऐसे मुहाने पर है। जहां विकास में कोई भी रुकावट, उसके विकास की गति में कोई भी गिरावट, 20-25 साल में भी लौटेगी नहीं। विकास को रुकने नहीं देना है, अटकने नहीं देना है।
  • उत्साह बता रहा महाकौशल के मन में क्या?: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'मैं आज जबलपुर का एक नया ही रूप देख रहा हूं। मैं देख रहा हूं, जबलपुर में जोश है। महाकौशल में मंगल है, उमंग है, उत्साह है। ये जोश और ये उत्साह दिखाता है कि महाकौशल के मन में क्या है?' प्रधानमंत्री के ऐसा कहने के बाद पब्लिक मोदी-मोदी के नारे लगाने लगी।
रोड शो के बाद पीएम मोदी ने रानी दुर्गावती स्मारक और संग्रहालय का मॉडल देखा।
रोड शो के बाद पीएम मोदी ने रानी दुर्गावती स्मारक और संग्रहालय का मॉडल देखा।

कांग्रेस ने एक परिवार का महिमा मंडन किया: शिवराज

एक सरकार पहले सालों तक रही उसने एक खानदान के लोगों का ही महिमामंडन किया। रानी दुर्गावती की प्रतिमा भी भाजपा सरकार ने लगाई। कांग्रेस ने कभी पेसा एक्ट लागू नहीं किया। ये काम करने का सौभाग्य भी हमें मिला। आज पेसा एक्ट जल, जमीन और जंगल का अधिकार दे रहा है। पेसा एक्ट के तहत गांव में छोटे-मोटे विवाद समितियां भी निपटा देती है। पेसा को जमीन पर उतारकर आदिवासी समाज का कल्याण किसी ने किया तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया।

रानी दुर्गावती की प्रतिमा को प्रणाम करते सीएम शिवराज सिंह चौहान।
रानी दुर्गावती की प्रतिमा को प्रणाम करते सीएम शिवराज सिंह चौहान।

स्मारक में रानी दुर्गावती की 52 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी

स्मारक एवं संग्रहालय में वीरांगना रानी दुर्गावती की अष्टधातु से बनी प्रतिमा लगाई जाएगी। यह प्रतिमा 52 फीट ऊंची होगी। संग्रहालय में स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ने वाले आदिवासी योद्धाओं की शौर्य गाथा को भी चित्रित किया जाएगा। यहां ओपन थिएटर भी बनाया जाएगा। साथ ही, रानी दुर्गावती की जीवन गाथा को बताने के लिए लाइट एंड शो का मंचन करने का प्रावधान भी स्मारक एवं संग्रहालय में किया गया है।

सभास्थल पर रानी दुर्गावती के जीवन चरित्र से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई। पीएम मोदी ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसे दिल्ली के कलाकारों ने बनाया है।
सभास्थल पर रानी दुर्गावती के जीवन चरित्र से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई। पीएम मोदी ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसे दिल्ली के कलाकारों ने बनाया है।
प्रदर्शनी में रानी दुर्गावती स्मारक एवं उद्यान का नक्शा भी रखा गया है। पूरी परियोजना की लागत करीब 100 करोड़ रुपए होगी।
प्रदर्शनी में रानी दुर्गावती स्मारक एवं उद्यान का नक्शा भी रखा गया है। पूरी परियोजना की लागत करीब 100 करोड़ रुपए होगी।
जबलपुर में पीएम मोदी की सभा में एक कार्यकर्ता कुछ इस स्वरूप में सजकर पहुंचा।
जबलपुर में पीएम मोदी की सभा में एक कार्यकर्ता कुछ इस स्वरूप में सजकर पहुंचा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन