Logo
Breaking News Exclusive
MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी' MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'

: आदिवासी महिलाएं पहले हवाई जहाज के पैर छुए, फिर बैठीं: बोली- कभी नहीं सोचा था कि चप्पल पहनने वाली महिला हवाई यात्रा करेगी, जानिए MP के कहां है मामला

MP Bhopal Satna Tribal women sat in airplane: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भोपाल से सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस समारोह में सात आदिवासी महिलाओं को हवाई यात्रा करने का अवसर मिला। महिलाओं ने सतना से रीवा तक का सफर किया। वे पैर छूकर विमान में सवार हुईं। उन्होंने ऊंचाई से शहर का नजारा देखा। महिलाओं ने पहली बार विमान में बैठने पर खुशी जताई।

एक महिला ने कहा कि हवाई चप्पल पहनने वालों के लिए हवाई यात्रा का वादा पूरा हुआ है। मोदी जी ने उन्हें ऐसे विमान में बैठाया, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। कैमा कोठार की पूर्व जनपद सदस्य छोटी कोल ने कहा कि उन्होंने पहली बार विमान को इतने करीब से देखा। उनके बेटे ने एक दिन पहले ही उन्हें हवाई यात्रा की जानकारी दी थी।

वार्ड क्रमांक एक की पार्षद प्रत्याशी बूटी बाई कोल ने कहा कि जब सांसद ने यात्रा पर चलने के लिए फोन नहीं किया तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। ऐसा लगा जैसे वे आसमान में उड़ रहे हों। यह उनके लिए गर्व की बात है।

ऊपर से घर छोटे-छोटे दिखे

ग्राम पंचायत मगरवार की सुमित्रा कोल ने कहा कि यात्रा करके बहुत अच्छा लग रहा है। कभी नहीं सोचा था कि मैं हवाई जहाज में चढूंगी। शुक्रवार को फोन के माध्यम से यह जानकारी मिली तो मेरा पूरा परिवार खुश हो गया। सब लोग मुझसे मिलने आए और तमाम लोगों ने हवाई यात्रा की बधाई दी। ऊपर से देखने पर घर छोटे-छोटे दिखाई दे रहे थे।

श्रमिक बोली- हवाई चप्पल वालों ने हवाई यात्रा की

धवारी वार्ड नंबर 31 की भूरी कोल जो श्रमिक है, उन्होंने बताया कि मोदी जी ने कहा था कि हवाई चप्पल वालों को भी हवाई यात्रा कराऊंगा और आज यह कर दिखाया। एक दिन पहले मुझे यह बताया गया कि हवाई जहाज से यात्रा करना है।

पहले तो लगा कि कोई मजाक कर रहा है, लेकिन इसके बाद कुछ लोग घर आए और हवाई अड्डा चलने को कहा। हवाई यात्रा करने के बाद बहुत अच्छा लग रहा है। यात्रा के बाद ऐसा लग रहा है कि मैं अभी भी हवा में उड़ रही हूं।

पार्षद बोलीं- हवाई यात्रा का कभी सोचा नहीं था

बदखर वार्ड 12 की पार्षद प्रत्याशी संगीता कोल ने बताया कि कल (शुक्रवार) को फोन आया। कभी सोचा नहीं था कि कभी हवाई यात्रा करने का मौका मिलेगा। जब फोन आया तो मम्मी-पापा पति सभी लोग खुश थे। रीवा तक की यात्रा की। ऊपर से सतना का नजारा देखा तो एक नजर में सतना बहुत सुंदर दिख रहा था। जब मैं यहां आई तो सभी लोग मुझे छोड़ने आए यह एहसास और शानदार रहा।

पहली हवाई यात्रा, खुशी का ठिकाना नहीं

वार्ड 23 पाषर्द मैहर की रीतू कोल ने बताया कि यह मेरी पहली हवाई यात्रा है। हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के माध्यम से हमारा सपना और उनका संकल्प पूरा हुआ। हवाई यात्रा की जब सूचना आई तो मेरी तथा मेरे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अचानक से यह जानकारी लगी तो मन प्रफुल्लित हो गया।

पूर्व सरपंच बोलीं- सपना पूरा हो गया

पूर्व सरपंच माधवगढ़ मैना देवी कोल ने बताया कि मुझे हवाई यात्रा बेहद अच्छी लगी। मैं सतना से रीवा गई। यात्रा के दौरान चक्कर आ रहा था इसलिए पूरा समय आंखें बंद करके रखी थी। लेकिन यात्रा की खुशी थी। मेरा सपना पूरा हो गया। मैं सभी को धन्यवाद देती हूं। जिनकी वजह ये यह यात्रा हुई और एक आम व्यक्ति का हवाई सफर करने का सपना सच हुआ।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन