Logo
Breaking News Exclusive
आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें Devbhog अस्पताल ने बचाई जिंदगियां, Normal Delivery से लेकर High-Risk Case तक आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें Devbhog अस्पताल ने बचाई जिंदगियां, Normal Delivery से लेकर High-Risk Case तक

: MP की 6 सीटों पर 58.35% मतदान: घोड़े पर सवार होकर वोट डालने आया दूल्हा, कहीं EVM खराब तो कहीं नेता हुए नाराज ?

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 LIVE Voting Percentage Update: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान पूरा हो चुका है. इस चरण में मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों सतना, रीवा, दमोह, खजुराहो, टीकमगढ़ और होशंगाबाद पर वोटिंग हुई.

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 LIVE Voting Percentage Update: मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि शाम छह बजे तक राज्य की छह लोकसभा सीटों पर 58.35 प्रतिशत मतदान हुआ है. सबसे ज्यादा मतदान होशंगाबाद सीट पर 67.16% और सबसे कम मतदान रीवा सीट पर 48.67% हुआ। Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 LIVE Voting Percentage Update: पिछले चुनाव में इन 6 सीटों पर 67.6 फीसदी वोटिंग हुई थी. इस लिहाज से अब जो आंकड़े सामने आए हैं वो पिछले चुनाव की तुलना में कम हैं. हालाँकि, जब चुनाव आयोग अंतिम संख्या जारी करेगा, तो मतदान के आंकड़े बढ़ सकते हैं। एमपी में दूसरे चरण के मतदान के आंकड़े शाम 6 बजे तक 6 सीटों पर वोटिंग- 58.35% होशंगाबाद - 67.16% सतना - 61.87% टीकमगढ़ - 59.79% खजुराहो - 56.44% दमोह - 56.18% रीवा - 48.67% Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 LIVE Voting Percentage Update: इससे पहले सुबह मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं. लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया और गर्मी बढ़ती गयी, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या में कमी आती गयी. शाम को एक बार फिर मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचे. दूल्हा-दुल्हन ने डाला वोट मतदान में बुजुर्गों, दिव्यांगों से लेकर महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. इतना ही नहीं, शादी की रस्मों के दौरान दूल्हा-दुल्हन वोट डालते भी नजर आए. दमोह में एक दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर वोट डालने पहुंचा. बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा ने नरसिंहपुर के गाडरवाड़ा में वोट डाला. देर से वोटिंग से नाराज हुए नेता वीडी शर्मा ने खजुराहो में सुबह मतदान देर से शुरू होने पर नाराजगी जताई. उधर, दमोह में पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने मतदान दल को फटकार लगाई. खजुराहो के एक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं ने सेक्टर ऑफिसर पर वोट न डालने देने का आरोप लगाया और हंगामा किया. इसके चलते करीब 2 घंटे तक मतदान रुका रहा. Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 LIVE Voting Percentage Update: नर्मदापुरम में बीजेपी महासचिव ने बहस के बाद ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर को देख लेने की धमकी दी. दमोह में ड्यूटी पर तैनात एक वनकर्मी को दिल का दौरा पड़ गया. रीवा, सतना, दमोह और नर्मदापुरम में कुछ जगहों पर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया. Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 LIVE Voting Percentage Update: दूसरे चरण की इन 6 सीटों पर मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 11 लाख 62 हजार 460 है. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चली. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन