Logo
Breaking News Exclusive
आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें Devbhog अस्पताल ने बचाई जिंदगियां, Normal Delivery से लेकर High-Risk Case तक आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें Devbhog अस्पताल ने बचाई जिंदगियां, Normal Delivery से लेकर High-Risk Case तक

: किसान की बेटी से होगी CM मोहन के बेटे की शादी: सिर्फ 200 मेहमान होंगे शामिल, शनिवार को पुष्कर में शुरू होंगी विवाह की रस्में

CM Mohan's son will marry a farmer's daughter: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव की शादी बेहद सादे समारोह में होगी। वैभव यादव की शादी 24 फरवरी को हरदा की रहने वाली शालिनी यादव से पुष्कर में हो रही है। शालिनी एक किसान परिवार से हैं और उनके पिता सतीश यादव हरदा के प्रतिष्ठित किसान हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक फोटो वायरल हुई थी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाल रंग का निमंत्रण देते नजर आए थे। इस फोटो के वायरल होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव यादव की शादी धूमधाम से होगी। इसमें कई वीआईपी और वीवीआईपी हस्तियां हिस्सा लेंगी। रिसेप्शन उज्जैन, भोपाल के साथ-साथ दिल्ली में भी होगा। हालाँकि, ये सभी अटकलें ग़लत साबित हुईं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव यादव की 24 फरवरी को पुष्कर में शादी है। दोनों तरफ से सिर्फ 200 मेहमान ही शामिल होंगे। इसमें भी वधू पक्ष से 60 और वर पक्ष से 140 लोग शामिल होंगे। उज्जैन में हुई माता और गणेश पूजा वैभव और शालिनी की शादी के मुख्य कार्यक्रम 23 और 24 फरवरी को होंगे। इसी वजह से नीमच में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीधे पुष्कर के लिए रवाना हो गए। उज्जैन में प्री-वेडिंग सेरेमनी हो चुकी हैं। इनमें परिवार के साथ माता पूजा और गणेश पूजा की गई है। बाकी सभी समारोह पुष्कर में ही हो रहे हैं। शुक्रवार शाम को हल्दी-मेहंदी आदि की रस्में निभाई जाएंगी। शनिवार को बारात, तोरण, वरमाला, विवाह समारोह एवं आशीर्वाद समारोह के साथ सहभोज का आयोजन किया जायेगा। किसी बड़े वीवीआईपी की आवाजाही नहीं पुष्कर थाना प्रभारी राकेश यादव का कहना है कि शादी को लेकर किसी बड़े वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर कोई गाइडलाइन नहीं आई है। आवश्यक सूचना मिलने पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। शादी राजस्थान के पुष्कर में होगी मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव की शादी 24 फरवरी को पुष्कर के पुष्करा रिसॉर्ट में होगी। विजयनगर किले पर वैभव यादव और उनके परिजनों का स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्वागत किया। शादी में वैभव के करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के अलावा कुछ ही नेताओं को न्योता दिया गया है। माना जा रहा है कि शादी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे। पहले कहा जा रहा था कि डॉ. मोहन यादव के बेटे की शादी भव्य होगी। हालांकि, मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. यादव ने अपनी धारणा बदली और निर्णय लिया कि विवाह समारोह को सादा रखा जाये। पहले शादी उज्जैन में होनी थी, लेकिन बाद में इसे पुष्कर में करने का फैसला किया गया। शादी समारोह बूढ़ा पुष्कर बाइपास स्थित पुष्करा रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह होटल सहदेव बाग में भी अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था की गयी है। वैभव बीजेपी से जुड़े हैं डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव भी राजनीति से जुड़े हैं और वर्तमान में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक हैं। इससे पहले वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे थे और सह मंत्री की भूमिका का निर्वहन किया था। हालांकि, सतीश यादव की बेटी शालिनी के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इतना ही बताया जाता है कि उनके पिता सतीश यादव किसान हैं। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन