Logo
Breaking News Exclusive
12 आस्था स्थल बनेंगे, मिड डे मील में दूध, मेडिकल कॉलेजों में कैंसर-हार्ट का इलाज, लाड़ली बहनों को क्या ? एप और वेब दोनों जगह नहीं चल रहा; 1 महीने में दूसरी बार सर्विस ठप हुई वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, कहा- हमारे परिवार जान से मारने की धमकी दे रहे जबरन गाड़ी में बैठाने और झाड़ियों में ले जाने की कोशिश, विरोध पर परिजनों की पिटाई की अनूपपुर में 4 दिन पहले घर की दीवार गिराई थी, मलबे में दबने से घायल हुए थे एक ही फंदे पर झूले, 4 पन्नों का सुसाइड नोट, लिखा- खुद को शिव में अर्पण कर रहे बॉयफ्रेंड ने आंखों पर पट्टी और हाथ-पैर बांध दिए, मुंह में कपड़ा ठूंसकर सीने में चाकू मारा, 15 अश्लील VIDEO भी बनाए SLR, इंसास राइफल और बंदूक समेत कई कारतूस जब्त, सरेंडर नक्सलियों ने बताया ठिकाना 8 लोग जिंदा जले: अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे, पॉलीथीन में इकट्‌ठे किए गए बॉडी पाट्‌र्स 25 से 60 किमी की दूरी खत्म, किसानों, व्यापारियों और महिला समूहों को मिलेगा सीधा लाभ 12 आस्था स्थल बनेंगे, मिड डे मील में दूध, मेडिकल कॉलेजों में कैंसर-हार्ट का इलाज, लाड़ली बहनों को क्या ? एप और वेब दोनों जगह नहीं चल रहा; 1 महीने में दूसरी बार सर्विस ठप हुई वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, कहा- हमारे परिवार जान से मारने की धमकी दे रहे जबरन गाड़ी में बैठाने और झाड़ियों में ले जाने की कोशिश, विरोध पर परिजनों की पिटाई की अनूपपुर में 4 दिन पहले घर की दीवार गिराई थी, मलबे में दबने से घायल हुए थे एक ही फंदे पर झूले, 4 पन्नों का सुसाइड नोट, लिखा- खुद को शिव में अर्पण कर रहे बॉयफ्रेंड ने आंखों पर पट्टी और हाथ-पैर बांध दिए, मुंह में कपड़ा ठूंसकर सीने में चाकू मारा, 15 अश्लील VIDEO भी बनाए SLR, इंसास राइफल और बंदूक समेत कई कारतूस जब्त, सरेंडर नक्सलियों ने बताया ठिकाना 8 लोग जिंदा जले: अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे, पॉलीथीन में इकट्‌ठे किए गए बॉडी पाट्‌र्स 25 से 60 किमी की दूरी खत्म, किसानों, व्यापारियों और महिला समूहों को मिलेगा सीधा लाभ

: IND vs BAN 2nd ODI: भारत-बांग्लादेश वनडे सीरीज का दूसरा मैच अब से कुछ देर में, ऐसे देखें मोबाइल पर लाइव!

News Desk / Tue, Dec 6, 2022


भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच वनडे सीरीज 2022 का आज दूसरा मैच होने जा रहा है। सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश भारत को हरा चुका है इसलिए आज का मैच जीतना भारत के लिए सीरीज बचाने का आखिरी मौका होगा। अगर आज टीम इंडिया हार जाती है तो सीरीज भी हाथ से जाएगी। शेर ए बांग्ला स्टेडियम में ही आज दूसरा मैच होगा। पहला मैच भी यहीं खेला गया था। पिच को गेंदबाजी के लिए अनुकूल माना जाता है। इसलिए बल्लेबाजों को यहां संघर्ष करना पड़ सकता है। मैच में बहुत बड़े स्कोर की उम्मीद नहीं की जा सकती है। लेकिन गेंदबाजों के लिए मौका अच्छा है। 

भारतीय टीम की बागडोर संभाल रहे रोहित शर्मा शायद आज टीम में कुछ बदलाव कर सकते हैं। शाहबाज अहमद की जगह अक्षर पटेल भी मैच में दिखाई दे सकते हैं। इस मैच में फिल्डिंग का भी अहम रोल होगा। अगर भारतीय टीम अच्छी फील्डिंग करती है तो प्रतिद्वंदी टीम को छोटे स्कोर पर ही रोका जा सकता है, क्योंकि बल्लेबाजी के लिए पिच बहुत अच्छी नहीं मानी जाती है। किस टीम का पलड़ा भारी रहेगा, यह टॉस पर भी निर्भर करेगा। क्योंकि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी ताकि सामने वाली टीम को कम स्कोर पर सिमटाया जा सके। इस रोमांचक मैच को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर देख सकते हैं जिसकी पूरी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। 
 

IND vs BAN 2nd ODI 2022 कब और कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच दूसरा वनडे मैच आज बुधवार, यानि 7 दिसंबर को बांग्लादेश की राजधानी ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच भी इसी मैदान पर खेला गया था। 
 

IND vs BAN 2nd ODI 2022 कितने बजे होगा शुरू?

भारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN) मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे से होगी। मैच के लिए टॉस 11 बजे किया जाएगा।
 

IND vs BAN 2nd ODI 2022 कैसे देखें लाइव?

भारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN) मैच का लाइव टेलीकास्ट आप सोनी के स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर देख पाएंगे। मैच को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी (तमिल और तेलुगु), सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी (अंग्रेजी) पर देख सकते हैं। 

इसके अलावा अगर आप मैच को इंटरनेट के माध्यम से किसी ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो इसके लिए भी सोनी का ही विकल्प है। आप Sony Liv ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। 

भारत की संभावित प्लेइंग 11
टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11
लिट्टन दास (कप्तान), अनामुल हक बिजॉय, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, यासिर ऑल चौधरी, मेहदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, एबादत हुसैन चौधरी, नासुम अहमद, महमूदउल्लाह, नजमुल हुसैन शांतो, काजी नुरुल हसन सोहन, शोरफुल इस्लाम।
 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन