Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि

: मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- हर जगह गरीबों को लूट रहे: कांग्रेस कार्यकर्ता मर-मिटने को तैयार, नीतीश-नायडू की टांगों पर चल रहे मोदी

Chhattisgarh Raipur Mallikarjun Kharge Kisan Jawan and Constitution Public Meeting: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित 'किसान, जवान और संविधान' जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- मोदी दो पैरों पर चल रहे हैं। मोदी का एक पैर आंध्र की टीडीपी है और दूसरा बिहार का नीतीश कुमार है। अगर इनमें से कोई भी चला तो मोदी जी गिर जाएंगे।

खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार डर और झूठ फैलाकर देश पर राज कर रही है। ये लोग मिलकर हर जगह गरीबों को लूटने और डराने का काम कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं, वे मरने-मारने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलती थीं, उन्हें भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। 67 नई शराब की दुकानें खोल दी गई हैं और नकली शराब बेचने का धंधा शुरू हो गया है। ये लोग सिर्फ धंधे के नाम पर समाज को खोखला कर रहे हैं।

खड़गे ने कहा- आरएसएस ने संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ की

खड़गे ने आरएसएस और भाजपा पर संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संघ के एक विचारक ने संविधान से समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता शब्द हटाने की बात कही है।

आपने 1980 में अपने ही संविधान में क्या लिखा था? अब आप इन शब्दों को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। इन शब्दों को हटाने की कोशिश करें, पूरा देश आपके खिलाफ खड़ा हो जाएगा। खड़गे ने कहा कि एक दिन भाजपा खुद अपने किए पर शर्मिंदा होगी।

खड़गे ने आगे कहा कि जब भी हम सच बोलते हैं, तो देश के कुछ लोगों को चिढ़ होती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 16 बार दावा किया कि उन्होंने युद्ध विराम कराया, लेकिन मोदी ने उन्हें एक बार भी झूठा नहीं कहा।

सीएम साय सिर्फ मोदी और शाह के कहने पर उठते-बैठते हैं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लेकर खड़गे ने कहा कि साय सिर्फ मोदी और शाह के कहने पर उठते-बैठते हैं, इसीलिए उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया है। यह सिर्फ साय का नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का अपमान है।

सचिन पायलट ने कहा- दो बैसाखियों पर चल रही सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी

बैठक में मौजूद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि आज की सरकार दो बैसाखियों पर खड़ी है। 2028 में हमें वही लड़ाई लड़नी है जो हमने 2018 में लड़ी थी। आज की बारिश में भी यहां आए कार्यकर्ताओं को मैं सलाम करता हूं। यही कांग्रेस की असली ताकत है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन