: Gyanesh Kumar बने नए मुख्य चुनाव आयुक्त: Rahul Gandhi ने नियुक्ति का विरोध किया, बोले- मामला Supreme Court में, मीटिंग क्यों बुलाई ?
CEC Appointment Update; Gyanesh Kumar Rajiv Kumar | PM Narendra Modi: बैठक में विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह हरियाणा के मुख्य सचिव और 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू अपने पद पर बने रहेंगे।
CEC Appointment Update; Gyanesh Kumar Rajiv Kumar | PM Narendra Modi: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए सीईसी के लिए 5 नामों की लिस्ट दी गई थी। लेकिन राहुल ने नामों पर विचार करने से इनकार कर दिया।
बैठक के बाद राहुल गांधी ने असहमति नोट जारी किया। इसमें उन्होंने कहा था कि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, इसलिए यह बैठक नहीं होनी चाहिए थी। वहीं, कांग्रेस ने कहा था- हम अहंकार में काम नहीं कर सकते। बैठक टाल देनी चाहिए थी, ताकि सुप्रीम कोर्ट जल्द फैसला दे सके।
सिंघवी ने कहा- सरकार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तक इंतजार करना चाहिए
कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सीईसी चयन समिति सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन है। सीईसी के चयन के लिए गठित समिति से सीजेआई को हटाकर सरकार ने साफ कर दिया है कि वह चुनाव आयोग की विश्वसनीयता नहीं, बल्कि नियंत्रण चाहती है।
सिंघवी ने कहा कि सीईसी और अन्य ईसी की नियुक्ति के लिए बने नए कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लंबित है। इस मामले में 19 फरवरी को सुनवाई है। यह महज 48 घंटे का मामला था। सरकार को याचिका की जल्द सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए था।
याचिका पर 19 फरवरी को सुनवाई
सीईसी और ईसी की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 19 फरवरी को सुनवाई करेगा। इस मामले की सुनवाई 12 फरवरी को होनी थी, लेकिन मामला सूचीबद्ध नहीं हो सका। इसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ के समक्ष यह मामला उठाया।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन