Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: Budget 2025 में NEET स्‍टूडेंट्स के लिए 10,000 नई सीटें: IIT, IISc में 10 हजार फेलोशिप; जॉब-स्किलिंग के लिए 9 घोषणाएं

Budget 2025 Employment Schemes Announcements List Update | EPFO: ओला, स्विगी में काम करने वाले युवाओं के आई-कार्ड बनाए जाएंगे और ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा। गिग वर्कर्स को भी जन आरोग्य योजना का लाभ मिलेगा। Budget 2025 Employment Schemes Announcements List Update | EPFO: इसके अलावा मेडिकल की पढ़ाई के लिए कॉलेजों और अस्पतालों में 10 हजार सीटें बढ़ाई जाएंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 भाषण में युवाओं की जॉब-स्किलिंग से जुड़ी ये 9 घोषणाएं कीं- आईआईटी और आईआईएससी में 10 हजार फेलोशिप मिलेंगी। अगले साल मेडिकल शिक्षा में 10 हजार सीटें बढ़ेंगी। 5 साल में 75,000 सीटें बढ़ेंगी। सरकारी स्कूलों में 50 हजार अटल टिंकरिंग लैब बनाई जाएंगी। भारतीय भाषा पुस्तक योजना की मदद से स्कूली और उच्च शिक्षा के लिए डिजिटल किताबें मिलेंगी। नेशनल सेंटर फॉर स्किलिंग के तहत 5 नए सेंटर बनाए जाएंगे। शिक्षा के लिए एआई में 3 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस 500 करोड़ के बजट से बनाए जाएंगे। 23 आईआईटी में 65,000 सीटें बढ़ेंगी, आईआईटी पटना के छात्रावास और बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जाएगा। बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान खोला जाएगा। भारत नेट परियोजना के तहत सरकारी स्कूलों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की जाएगी। आपको बता दें कि 2024 में युवाओं के लिए 5 योजनाओं की घोषणा की गई थी। इनमें से 4 अभी प्रक्रिया में हैं, जबकि 1 योजना रोक दी गई है। इन 5 योजनाओं का अपडेट इस प्रकार है- योजना 1: कौशल घोषणा: शीर्ष कंपनियों में इंटर्नशिप सरकार देश की शीर्ष 500 कंपनियों में हर साल 20 लाख युवाओं को इंटर्नशिप कराएगी। इंटर्नशिप के दौरान हर महीने 5 हजार रुपये वजीफा दिया जाएगा। अगले 5 सालों में कुल 1 करोड़ युवाओं को कौशल प्रदान किया जाएगा। स्थिति: रुकी हुई 12 अक्टूबर 2024 से इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। 15 नवंबर तक 6.21 लाख युवाओं ने इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इसकी शुरुआत 2 दिसंबर को होनी थी, लेकिन उसी दिन योजना को रोक दिया गया। 2 महीने बाद भी योजना के दोबारा शुरू होने की कोई तारीख तय नहीं है। योजना 2: मैन्युफैक्चरिंग में रोजगार सृजन घोषणा: पहली नौकरी पर प्रोत्साहन मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में पहली बार नौकरी पाने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। सरकार नौकरी चाहने वाले और नौकरी देने वाले दोनों को प्रोत्साहन देगी। ईपीएफओ में जमा पहले 4 साल के आधार पर प्रोत्साहन तय किया जाएगा। 30 लाख युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। स्थिति: अभी शुरू नहीं हुई कर्मचारियों को ईपीएफओ में रजिस्ट्रेशन के लिए 30 नवंबर 2024 तक का समय दिया गया था। अंतिम तिथि एक बार बढ़ाकर 15 दिसंबर 2024 और फिर 15 जनवरी 2025 की गई। प्रोत्साहन राशि कितनी होगी और किस माध्यम से दी जाएगी, इसके नियम अभी तय नहीं हुए हैं। योजना 3: पहली बार रोजगार घोषणा: पहली सैलरी के बराबर बोनस सरकार EPFO ​​में पहली बार रजिस्टर होने वाले लोगों को 15,000 रुपये देगी। यह बोनस 3 किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। योजना का लाभ तभी मिलेगा, जब मासिक वेतन 1 लाख रुपये से कम हो। योजना के जरिए 2 करोड़ 10 लाख युवाओं की मदद की जाएगी। स्थिति: अभी शुरू नहीं हुई पहली नौकरी वाले कर्मचारियों को EPFO ​​में रजिस्टर करने के लिए 30 नवंबर 2024 तक का समय दिया गया था। इस तिथि को पहले 15 दिसंबर 2024 और फिर 15 जनवरी 2025 तक बढ़ाया गया। जानकारी के अनुसार, पहली किस्त अभी तक बैंक खातों में जमा नहीं हुई है। योजना 4: नियोक्ताओं को सहायता घोषणा: कंपनियों को ईपीएफ प्रतिपूर्ति सरकार नए कर्मचारियों को ईपीएफओ से जोड़ने पर नियोक्ताओं को प्रतिपूर्ति देगी। 1 लाख से कम वेतन वाले कर्मचारियों को ईपीएफओ से जोड़ने पर यह लाभ मिलेगा। नियोक्ता को 2 साल तक हर महीने 3,000 रुपये की प्रतिपूर्ति दी जाएगी। स्थिति: अभी तक शुरू नहीं हुई नए कर्मचारियों के ईपीएफओ पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2025 थी। जानकारी के अनुसार, नियोक्ताओं को अभी तक प्रतिपूर्ति मिलना शुरू नहीं हुई है। योजना 5: उच्च शिक्षा ऋण घोषणा: 10 लाख तक गारंटी मुक्त ऋण उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए 10 लाख तक के ऋण के लिए सरकारी सहायता मिलेगी। सरकार 7.5 लाख तक के ऋण पर 75% क्रेडिट गारंटी देगी। यानी ऋण नहीं चुकाने पर बैंक सरकार से 75% पैसा वसूल करेगा। सरकार 10 लाख तक के ऋण पर सालाना ब्याज का 3% देगी। स्थिति: अभी शुरू नहीं हुई सरकार ने 6 नवंबर 2024 को पीएम विद्यालक्ष्मी योजना को मंजूरी दी। यह योजना फरवरी 2025 से शुरू होनी है। देश में हर 1000 में से 32 बेरोजगार वर्ष 2024 में देश की बेरोजगारी दर 3.2% थी। इसका मतलब है कि काम की तलाश कर रहे हर 1000 लोगों में से 32 लोग बेरोजगार हैं। वर्ष 2023 में भी बेरोजगारी दर 3.2 थी। वर्ष 2022 में बेरोजगारी दर 4.1% की तुलना में इसमें कमी आई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन