Logo
Breaking News Exclusive
12 आस्था स्थल बनेंगे, मिड डे मील में दूध, मेडिकल कॉलेजों में कैंसर-हार्ट का इलाज, लाड़ली बहनों को क्या ? एप और वेब दोनों जगह नहीं चल रहा; 1 महीने में दूसरी बार सर्विस ठप हुई वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, कहा- हमारे परिवार जान से मारने की धमकी दे रहे जबरन गाड़ी में बैठाने और झाड़ियों में ले जाने की कोशिश, विरोध पर परिजनों की पिटाई की अनूपपुर में 4 दिन पहले घर की दीवार गिराई थी, मलबे में दबने से घायल हुए थे एक ही फंदे पर झूले, 4 पन्नों का सुसाइड नोट, लिखा- खुद को शिव में अर्पण कर रहे बॉयफ्रेंड ने आंखों पर पट्टी और हाथ-पैर बांध दिए, मुंह में कपड़ा ठूंसकर सीने में चाकू मारा, 15 अश्लील VIDEO भी बनाए SLR, इंसास राइफल और बंदूक समेत कई कारतूस जब्त, सरेंडर नक्सलियों ने बताया ठिकाना 8 लोग जिंदा जले: अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे, पॉलीथीन में इकट्‌ठे किए गए बॉडी पाट्‌र्स 25 से 60 किमी की दूरी खत्म, किसानों, व्यापारियों और महिला समूहों को मिलेगा सीधा लाभ 12 आस्था स्थल बनेंगे, मिड डे मील में दूध, मेडिकल कॉलेजों में कैंसर-हार्ट का इलाज, लाड़ली बहनों को क्या ? एप और वेब दोनों जगह नहीं चल रहा; 1 महीने में दूसरी बार सर्विस ठप हुई वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, कहा- हमारे परिवार जान से मारने की धमकी दे रहे जबरन गाड़ी में बैठाने और झाड़ियों में ले जाने की कोशिश, विरोध पर परिजनों की पिटाई की अनूपपुर में 4 दिन पहले घर की दीवार गिराई थी, मलबे में दबने से घायल हुए थे एक ही फंदे पर झूले, 4 पन्नों का सुसाइड नोट, लिखा- खुद को शिव में अर्पण कर रहे बॉयफ्रेंड ने आंखों पर पट्टी और हाथ-पैर बांध दिए, मुंह में कपड़ा ठूंसकर सीने में चाकू मारा, 15 अश्लील VIDEO भी बनाए SLR, इंसास राइफल और बंदूक समेत कई कारतूस जब्त, सरेंडर नक्सलियों ने बताया ठिकाना 8 लोग जिंदा जले: अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे, पॉलीथीन में इकट्‌ठे किए गए बॉडी पाट्‌र्स 25 से 60 किमी की दूरी खत्म, किसानों, व्यापारियों और महिला समूहों को मिलेगा सीधा लाभ

: 5180mAh बैटरी और DSLR जैसे कैमरे के साथ Blackview BV5200 PRO फोन लॉन्च, जानें कीमत

News Desk / Tue, Dec 6, 2022


Blackview ने नेक्स्ट जनरेशन रग्ड स्मार्टफोन Blackview BV5200 PRO ग्लोबली AliExpress पर लॉन्च कर दिया है। Blackview BV5200 Pro फोटोग्राफी और परफॉर्मेंस में बेहतरीन फीचर्स लेकर आया है। ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करने वाले इस फोन की कीमत 199 डॉलर यानी कि 16,460 रुपये है, लेकिन ग्लोबल लॉन्च सेल के दौरान 99.99 डॉलर यानी कि 8,270 रुपये के डिस्काउंट प्राइस पर उपलब्ध है। आइए इस रग्ड स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Blackview BV5200 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस 


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Blackview BV5200 Pro में 6.1 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM है, जिसे 7GB तक बढ़ा सकते हैं। वहीं इसमें 64GB ROM दी गई है, जिसे 1TB तक बढ़ा सकते हैं। प्रोसेसर की बात करें तो BV5200 Pro में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G35 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड DOKE OS 3.0 पर काम करता है। डाइमेंशन की बात करें तो दूसरे हैवी और भारी रग्ड स्मार्टफोन से अलग BV5200 Pro का वजन सिर्फ 268 ग्राम है और स्लीक बॉडी के साथ मोटाई सिर्फ 13.65mm है।

बैटरी की बात की जाए तो इस फोन में 5180mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 7.5 घंटे तक गेमिंग, 14.1 घंटे तक वेब ब्राउजिंग और 20 घंटे तक म्यूजिक टाइम प्रदान करती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कस्टमाइज्ड शॉर्टकट बटन, जीपीएस नेविगेशन, एनएफसी फंक्शन, फेस अनलॉक, ड्यूल 4G LTE और आउटडोर टूलकिट आदि मिलता है।

बजट फोन मार्केट में बढ़त बनाने के लिए Blackview ने ArcSoft के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत BV5200 बजट स्मार्टफोन में पहली बार एडवांस फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी फंक्शन दिए गए हैं। ArcSoft एक एल्गोरिथ्म और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन प्रोवाइडर है, जोकि टॉप 20 मोबाइल निर्माता जैसे Huawei, Samsung और Xiaomi आदि को सर्विस प्रदान करती है।
 

Blackview BV5200 Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Blackview BV5200 Pro की कीमत 199 डॉलर यानी कि 16,460 रुपये है, लेकिन तगड़े डिस्काउंट के बाद सिर्फ AliExpress पर 99.99 डॉलर यानी कि 8,270 रुपये में मिल रहा है। यह डील 9 दिसंबर, 2022 तक जारी रहेगी। इस दौरान पहले 100 खरीदारों को एक फिटबड ईयरफोन बिल्कुल फ्री मिलेगा। इसलिए इस सुपर डील के खत्म होने से पहले अपना ऑर्डर करना फायदेमंद है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन