Logo
Breaking News Exclusive
जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट

: Elon Musk से सुलह के बाद Twitter पर दोबारा दिखेंगे Apple के विज्ञापन

News Desk / Mon, Dec 5, 2022


दुनिया भर में लोकप्रिय आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter पर अपने विज्ञापन बहाल करने की योजना बनाई । ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के विज्ञापन भी ट्विटर पर दोबारा दिख सकते हैं। ट्विटर ने पिछले सप्ताह एडवर्टाइजिंग एजेंसियों को बताया था कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर अधिक विज्ञापन देने वाली कंपनियों को इंसेंटिव देगी। 

ट्विटर ने इस ऑफर को कंपनी की ओर से सबसे बड़ा एडवर्टाइजर इंसेंटिव बताया है। अमेरिका में पांच लाख डॉलर के एडवर्टाइजमेंट्स को बुक कराने वाली कंपनियों को उनके खर्च पर 100 प्रतिशत का वैल्यू एडिशन मिलेगा। ईमेल में कहा गया है कि यह वैल्यू एडिशन 10 लाख डॉलर तक सीमित होगा। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Amazon भी ट्विटर पर विज्ञापन बहाल करने की योजना बना रही है। कंपनी की ओर से लगभग 10 करोड़ डॉलर प्रति वर्ष के विज्ञापन दिए जा सकते हैं। एमेजॉन ने विज्ञापन बहाल करने से पहले ट्विटर से सिक्योरिटी में कुछ बदलाव करने को कहा है। 

हालांकि, इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने Reuters को बताया कि एमेजॉन ने ट्विटर पर विज्ञापन देना कभी बंद नहीं किया था। मस्क ने घोषणा की है कि ट्विटर पर एपल सबसे बड़ी एडवर्टाइजर है और कंपनी ने विज्ञापनों को बहाल कर दिया है। पिछले सप्ताह मस्क ने Apple पर ट्विटर को ऐप स्टोर से ब्लॉक करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। मस्क ने बताया था कि एपल ने ट्विटर पर विज्ञापन देना बंद कर दिया है और कंटेंट मॉडरेशन को लेकर प्रेशर डाला जा रहा है। एपल ने इस बारे में पुष्टि नहीं की थी। हालांकि, कंपनी के लिए ऐसा करना सामान्य है क्योंकि वह अपने रूल्स को लागू करती है और इससे पहले  Gab और Parler जैसे ऐप्स को रूल्स के उल्लंघन के कारण ऐप स्टोर से हटाया जा चुका है। 

इसके बाद के मस्क की एपल के CEO, Tim Cook के साथ मीटिंग हुई थी। मस्‍क ने इसकी जानकारी दी थी। उन्‍होंने ट्वीट में कहा था कि यह मुलाकात एपल के हेडक्वॉर्टर में हुई थी। मस्‍क के ट्वीट से ऐसा लगता है कि कुक ने उन्‍हें आमंत्रित किया था। इसके साथ ही मस्क ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह औेर टिम कुक आसपास खड़े दिख रहे थे। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन