Logo
Breaking News Exclusive
जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट

: कल होगी इंडिया गठबंधन की बैठक, इन मुद्दों पर हो सकता है बड़ा फैसला

News Desk / Fri, Jan 12, 2024


नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मुख्तलिफ सियासी दलों के बीच कुलबुलाहट तेज हो चुकी है। किसी दल का नेता बयान देने में मशगूल हो चुका है, तो कोई बैठकों में व्यस्त है, लेकिन अभी तक किसी भी निर्णायक नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है। उधर, बात अगर इंडिया गठबंधन की करें, तो सीट शेयरिंग को लेकर अभी तक पेंच फंसा हुआ है। कई दफा बैठक किए जाने के बावजूद भी यह तय नहीं पाया है कि कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा। बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की 8 से 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था, लेकिन टीएमसी ने कहा कि हम कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों पर ही चुनाव लड़ने की मंजूरी देंगे, क्योंकि गत लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए दोनों दलों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका हैं। अब ऐसे में आगामी दिनों में दोनों दलों की ओर से क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन आइए उससे पहले हम आपको इंडिया गठबंधन से जुड़ी एक बड़ी खबर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, खबर है कि कल यानी की शनिवार को इंडिया गठबंधन की बैठक होगी, जिसमें सभी दलों के नेता शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव में अब कुछ माह ही शेष रह गए हैं , जिसे ध्यान में रखते हुए बहुत मुमकिन है कि बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर फैसला किया जा सकता है कि किसे कहां से चुनावी मैदान में उतारा जाए। उधर, अगर मौजूदा माहौल की बात करें, तो कई ऐसी सीटें हैं , जहां से चुनाव लड़ने को लेकर मुख्तलिफ दलों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। इसके अलावा गठबंधन में किसे कौन-सा पद दिया जाए। इसे लेकर भी संशय बना हुआ है। आइए, आगे आपको बताते हैं कि इस बैठक में कौन-कौन नेता शामिल होंगे ?

india alliance floor leaders meeting

कौन -कौन होगा शामिल ?

आपको बता दें कि इस बैठक में पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, आरजेडी और समाजवादी पार्टी के साथ ही कई दलों के नेता शामिल हो सकते हैं, जिनके बीच सीट शेयरिंग को लेकर फैसला हो सकता है।

nitesh kumar

नीतीश कुमार को बनाया जा सकता है संयोजक

इसके अलावा नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संजोयक बनाया जा सकता है। बता दें कि बीते दिनों हुई बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया गया था। हालांकि, इसके बारे में जब प्रेसवार्ता में पत्रकारों ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने किसी भी प्रकार का सार्थक जवाब देने से गुरेज किया था।

अब तक कितनी बैठकें हो चुकी हैं ?

ध्यान दें, अब तक इंडिया गठबंधन की तीन बैठकें हो चुकी हैं, जिसमें से सबसे पहली बैठक बिहार की राजधानी पटना में गत 23 जून को हुई थी, जिसमें इंडिया गठबंधन के मौजूदा स्वरूप को लेकर चर्चा हुई थी। इसके बाद दूसरी बैठक 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरू में हुई थी। तीसरी बैठक मुंबई में 31 और 1 सितंबर को हुई थी। इसके बाद चौथी बैठक दिल्ली में हुई थी। जिसमें सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई थी, मगर कोई फैसला नहीं हो सका।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन