Logo
Breaking News Exclusive
जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट

: RLD ने सीनियर एडवोकेट रविकांत चड्ढा को दिया अहम जिम्मा, किया प्रोफेशनल मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत

News Desk / Thu, Jan 11, 2024


नई दिल्ली। 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों ने अपनी कमर अभी कस ली है। फिर चाहे राष्ट्रीय पार्टी भाजपा और कांग्रेस हो या क्षेत्रीय पार्टियां हो। सभी चुनाव जीतने के लिए पूरा दमखम लगा रहे है। साथ ही पार्टी फेरबदल भी कर रही है। वहीं चुनाव से पहले तमाम लोग सियासत में एंट्री भी कर रहे है। वहीं राष्ट्रीय लोकदल से एक खबर सामने आ रही है। दरअसल सीनियर एडवोकेट रविकांत चड्ढा को राष्ट्रीय लोकदल के प्रोफेशनल मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसकी जानकारी आरएलडी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से दी है।

आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, ”रविकांत चड्ढा को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय लोकदल के प्रोफेशनल मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है। आशा है कि आप अपने विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को पार्टी से जोड़ने एवं संगठन को बौद्धिक सम्पदा से समृद्ध करने का प्रयास करेंगे।”

पार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”रविकांत चड्ढा, सीनियर एडवोकेट को राष्ट्रीय लोकदल के प्रोफेशनल मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। हमें उम्मीद है रविकांत चड्ढा के अनुभव और विशेषज्ञता से संगठन विस्तार को मज़बूती मिलेगी।”

जानिए कौन हैं रविकांत चड्ढा?

बता दें कि रविकांत चड्ढा वरिष्ठ वकील हैं सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं। इसके अलावा चौधरी चरण सिंह (भारत के पूर्व प्रधानमंत्री) द्वारा स्थापित किसान ट्रस्ट के ट्रस्टी भी है। वह एशिया पैसिफिक ज्यूरिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी हैं। साथ ही एशिया प्रशांत के Conference of Lawyers of Asia Pacific (COLAP) के पूर्व मेंबर भी रहे हैं। वो दिल्ली उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य भी रह चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन