Logo
Breaking News Exclusive
जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट

: 2 हजार साल पुरानी कब्रें खोदी, तो मिलीं सोने की जीभ वालीं ममी, जानें पूरा मामला

News Desk / Sun, Dec 4, 2022


गुजरे जमाने में लोग किस कदर सोना पहना करते थे, इसका अजब उदाहरण देखने को मिला है मिस्र (Egypt) में। मिस्र में पुरातत्वविदों (Archaeologist) ने काहिरा के उत्तर में लगभग 56 किलोमीटर दूर बसे शहर क्यूसना (Quesna) के पास एक प्राचीन कब्रिस्तान में सोने से बनी जीभों वाली कई ममियों (mummy) के अवशेष खोजे हैं। करीब 2 हजार साल पुरानी कुछ ममी को लकड़ी के ताबूतों में दफनाया गया था। उनके गले के हार, सोने की कलाकृतियां और साथ में मिट्टी के बर्तन भी थे। 

मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने फेसबुक पोस्‍ट में बताया है कि ग्रीको-रोमन पीरियड में सोने की जीभ वाली ममी लोकप्रिय थीं। काहिरा में द अमेरिकन यूनिवर्सिटी में इजिप्टोलॉजी की जानी-मानी प्रोफेसर सलीमा इकराम ने लाइव साइंस से बातचीत में कहा कि ग्रीको-रोमन पीरियड 332 ईसा पूर्व तक चलता आया। जो ममी खोजी गईं हैं, वह इसी काल की होने की संभावना है। 

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की जीभें ग्रीको-रोमन पीरियड में अंत्येष्टि से जुड़ी तैयारियों की पहचान हैं। इनके अलावा सोने की आंखों को भी मृतक के साथ दफनाया जाता था। तब मिस्र में माना जाता था कि इस तरह से दफनाने पर मृतक, दिव्‍य प्राणियों में बदल जाते हैं। 

ग्रीको-रोमन काल के दौरान प्राचीन मिस्रवासियों का यह भी मानना था कि सोने की जीभ और सोने की आंखें ‘मृतक व्‍यक्ति को बाद के जीवन में बोलने, देखने और स्वाद लेने की अनुमति देंगी।' इस तरह की ममी मिस्र में दो और जगहों पर भी पाई गई हैं। इनमें ऑक्सीरहिन्चस और तापोसिरिस मैग्ना शामिल हैं। क्यूसना में मिले अवशेषों की खुदाई और विश्‍लेषण का काम अभी चल रहा है। यह पता नहीं है कि सोने की जीभ वाली कितनी ममी मिली हैं। मृतकों की पहचान के बारे में भी जानकारी मिलना अभी बाकी है। 

हाल ही में फॉरेंसिक साइंटिस्‍टों ने दुनिया की पहली प्रेग्‍नेंट ममी के चेहरे को फ‍िर से तैयार किया था। 'द मिस्टीरियस लेडी' (The Mysterious Lady) के नाम से मशहूर इस महिला का पिछले साल पोलिश रिसर्चर्स की एक टीम ने विश्लेषण किया था। उसके पेट के अंदर एक भ्रूण संरक्षित होने के सबूत खोजे गए थे। वैज्ञानिकों का मानना है कि 2000 साल पहले इस महिला की मौत हो गई थी और तब वह 28 म‍हीने की गर्भवती थी। मौत के वक्‍त महिला की उम्र 20 से 30 साल के बीच होने का अनुमान लगाया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन