Logo
Breaking News Exclusive
अब नहीं मिलेगी सरकारी सब्सिडी, बाजार दर पर मिलेगा खाना, कर्मचारियों की निगाहें नई व्यवस्था पर बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा अब नहीं मिलेगी सरकारी सब्सिडी, बाजार दर पर मिलेगा खाना, कर्मचारियों की निगाहें नई व्यवस्था पर बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा

: MP में 6 महिलाओं की कब्रों से छेड़छाड़: परिजनों ने कहा- शवों के साथ कुछ गलत हुआ, पुलिस को तांत्रिक क्रिया का शक

MP Graves of 6 women tampered with: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो अलग-अलग कब्रिस्तानों में छह महिलाओं की कब्रों से छेड़छाड़ की गई। यह मामला मंगलवार को तब सामने आया जब एक व्यक्ति अपनी मां की कब्र पर फातिहा पढ़ने गया और दूसरा युवक अपनी पत्नी की कब्र पर फातिहा पढ़ने गया।

पुलिस को आशंका है कि कब्र खोदकर तांत्रिक क्रिया की जा रही थी। वहीं परिजनों का कहना है कि कब्र के आसपास तांत्रिक क्रिया से जुड़ी कोई सामग्री नहीं मिली। कब्र के अंदर कफन पैरों तक खुला मिला। परिजनों ने आशंका जताई है कि कब्र में दफन महिलाओं के शवों के साथ कुछ गलत हुआ है।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर एक्सपर्ट की टीम मोबाइल टावरों के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।

फातिहा पढ़ने गया तो कब्र खुली मिली

मंगलवार की सुबह एक युवक अपनी पत्नी की कब्र पर फातिहा पढ़ने पहुंचा। यहां उसने देखा कि पैरों की तरफ से कब्र का फर्श हटा हुआ था। मिट्टी निकाली हुई थी। जब व्यक्ति ने अंदर देखा तो पाया कि कफन पैरों तक खुला हुआ था। शरीर का आधा हिस्सा अस्त-व्यस्त था।

पत्नी की कब्र के साथ कुछ गलत होने की आशंका होने पर उसने कब्र खोदने वाले अब्दुल रहमान को बुलाया। थोड़ी देर बाद पता चला कि एक ही कब्रिस्तान में एक नहीं बल्कि दो महिलाओं की कब्र खोदी गई थी।

समाज के लोग एकत्र हुए तो पुलिस को सूचना दी गई। सीएसपी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। इधर, लोगों का गुस्सा अभी शांत ही हुआ था कि सूचना मिली कि शहर से लगे सिहारा गांव के कब्रिस्तान में 3 महिलाओं की कब्र खोदी गई है।

मंगलवार देर रात दो थानों की पुलिस ने अंतिम संस्कार प्रक्रिया में बाधा डालने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। बुधवार को पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर एक्सपर्ट मोबाइल टावर से इस क्षेत्र में आने-जाने वालों का पता लगा रहे हैं।

चश्मदीद हाजी अय्यूब निवासी कहारवाड़ी ने बताया-

मेरी मां को तीन दिन पहले दफनाया गया था। मैं कब्र पर फातिहा पढ़ने गया था। कब्र का पैर वाला हिस्सा खुला था। रहमान ने कहा चलो इसे बंद कर देते हैं। उसे शक था कि कुत्ता या कोई और जानवर ऐसा नहीं कर सकता। यह इंसान का काम है। दो और महिलाओं की कब्रें खुली मिलीं।

पति ने कहा- जरूर कुछ गड़बड़ हुई है

एक व्यक्ति ने बताया कि मेरी पत्नी को शनिवार रात को दफनाया गया। मेरी पत्नी की उम्र करीब 60 साल होगी। हम रोज कब्र पर फातिहा पढ़ने आ रहे हैं। मंगलवार को भी हम कब्रिस्तान आने वाले थे कि कब्र खोदने वाले रहमान का फोन आया।

उसने बताया कि कब्र से छेड़छाड़ की गई है। जैसे ही हम कब्रिस्तान पहुंचे तो देखा कि मेरी पत्नी की कब्र के पैर वाले हिस्से का फर्श खुला हुआ था। चटाई भी हटाई हुई थी। जब मैंने फर्श रखकर कब्र को ढंकने की कोशिश की तो पैर झुका हुआ दिखाई दिया।

कब्र में लिटाते समय व्यक्ति को सीधा लिटाया जाता है और चेहरा तथा शरीर का कुछ हिस्सा पश्चिम दिशा की ओर रखा जाता है। जरूर कुछ गड़बड़ हुई है। यह कोई तांत्रिक अनुष्ठान नहीं है, लेकिन कुछ गड़बड़ होने की आशंका है। प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

तांत्रिक अनुष्ठान करने वाले लोग टूटी कब्रों में रखते हैं सामान

तांत्रिक अनुष्ठान के एक विशेषज्ञ ने बताया कि तांत्रिक अनुष्ठान करने वाले लोग पुरानी और टूटी कब्रों का इस्तेमाल करते हैं। कब्र के गड्ढे में तांत्रिक अनुष्ठान के लिए सामान रखते हैं। कब्रों को इस तरह से नहीं खोला जाता। कोई मृत महिलाओं के साथ कुछ गलत करने की नीयत से पैरों के पास का फर्श हटाकर अंदर घुसा होगा।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन