Logo
Breaking News Exclusive
34% सम्राट और 31% लोगों निशांत पसंद, OBC-SC-ST या जनरल, जानिए कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? लेडी डांसर को मारकर बेड में छिपाई अर्धनग्न लाश, बेटा-बेटी बोले- पलंग से बह रहा था लहू बारात से पहले काटा गर्लफ्रेंड का गला, खून से सना मिला हथियार, जानिए MP-UP बॉर्डर का सच दोस्तों के साथ टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था, बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई जान ट्रैक मशीन की बोगी धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर US Navy करेगी नाकाबंदी, समुद्री रास्ते पर बढ़ा खतरा, ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study 34% सम्राट और 31% लोगों निशांत पसंद, OBC-SC-ST या जनरल, जानिए कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? लेडी डांसर को मारकर बेड में छिपाई अर्धनग्न लाश, बेटा-बेटी बोले- पलंग से बह रहा था लहू बारात से पहले काटा गर्लफ्रेंड का गला, खून से सना मिला हथियार, जानिए MP-UP बॉर्डर का सच दोस्तों के साथ टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था, बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई जान ट्रैक मशीन की बोगी धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर US Navy करेगी नाकाबंदी, समुद्री रास्ते पर बढ़ा खतरा, ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study

: कबूलनामा- हिंदू लड़कियों को निशाना बनाकर रेप करते: कहा- डांस सिखाने के बहाने लड़कियों से दोस्ती की, खुद भी रेप किया, दोस्तों से भी कराया रेप

MP Bhopal Confession- They used to target and rape Hindu girls: एमपी के भोपाल में हिंदू लड़कियों को टारगेट कर रेप करने वाले आरोपियों के बयानों में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोपी साहिल खान के बयानों ने पुलिस को भी चौंका दिया है। उसने बताया कि वह मूल रूप से पन्ना का रहने वाला है। फर्स्ट ईयर की पढ़ाई करने के बाद मन नहीं लगा और पढ़ाई को छोड़कर अशोका गार्डन इलाके में डांस क्लास शुरू कर दी। यहां केवल हिंदू लड़कियों को ही एडमिशन देता था। डांस गुरु होने के नाते नजदीकी बढ़ाता था। वह बाहर से पढ़ने आई गरीब लड़कियों को हाई प्रोफाइल लाइफ दिखाने उन्हें हुक्का लाउंज और पब लेकर जाता था। इस सबके बीच उनके पारिवारिक हालात की जानकारी हासिल करता था। गांव की रहने वाली गरीब लड़कियों को जब भरोसा हो जाता तो पार्टी के नाम पर अशोका गार्डन स्थित रूम पर ले जाता था। यहीं बैतूल की रहने वाली एक युवती से पहली बार कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देने के बाद युवती से रेप किया था। इसका वीडियो भी गुपचुप तरीके से बना लिया। बाद में इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार युवती के साथ रेप किया। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दोस्त फरहान से भी अपने रूम में युवती का रेप कराया। हालांकि, साहिल के मोबाइल फोन से पुलिस को फिलहाल कोई अश्लील वीडियो नहीं मिली हैं। आरोपी वीडियो पहले ही डिलीट कर चुका था। पुलिस मोबाइल फोन को एफएसएल परीक्षण के लिए भेज रही है। आरोपियों ने गिरोह बनाकर लड़कियों के साथ सीरियल रेप किए हैं, लिहाजा पुलिस पर आरोपियों पर संगठित अपराध की धाराओं में इजाफा कर रही है। तीन लड़कियों से एक साथ रेप किया मुख्य आरोपी फरहान के मोबाइल से मिली वीडियो में एक वीडियो ऐसा है जिसमें वह एक साथ तीन लड़कियों के साथ रेप कर रहा है। उन्हें बेरहमी से पीट रहा है। एक अन्य वीडियो में आरोपी इंदौर की पीड़िता से रेप करने के साथ ही उसे सिगरेट से दाग रहा है। आरोपी लड़कियों के साथ क्रूरता करता था। उन्हें मारता और पीटता था। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाता था और अपने मोबाइल फोन में सेव कर लिया करता था। पीड़िताओं के वीडियो आरोपी ने एक अलग फोल्डर में सेव कर रखे थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आरोपी गांजा पीने का आदी है। इंदौर की पीड़िता को उसने कई बार मजबूर कर गांजा और शराब पिलाई है। उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने यह भी बताया कि वह इंदौर की पीड़िता से प्यार करता था। उससे शादी करना चाहता था। लड़कियों पहुंचाने का काम करता था शाजी मामले में गिरफ्तार आरोपी शाजी उर्फ शमस उद्दीन आरोपियों के लिए लड़कियों को उनके ठिकाने तक पहुंचाने और रेप के बाद उन्हें घर तक छोड़ने का काम करता था। शाजी पेशे से मैकेनिक है। वह अफसरा टॉकीज के पास ऐशबाग में रहता है। फरहान साइड बिजनेस के तौर पर सेकेंड हैंड गाड़ियों को बेचने का काम करता था। गाड़ियों में काम कराने के सिलसिले में शाजी से उसकी दोस्ती हुई थी। शाजी की दुकान अशोका गार्डन में थी। 2 पीड़िताएं इस क्षेत्र में किराए से रह चुकी है। फरहान के कहने पर शाजी 500-700 रुपए लेकर उन्हें लाने और ले जाने का काम करता था। फरहान ने शाजी की मदद से पीड़िताओं को कई बार अनजान युवकों के ठिकानों तक छुड़वाया है। पूछताछ के बाद पुलिस केस में आरोपियों की संख्या बढ़ा सकती है। आरोपियों की क्राइम प्रोफाइल फरहान खान: मुख्य आरोपी है। हिंदू लड़कियों को फांसने वाले गिरोह का मास्टर माइंड। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई लड़कियों से ज्यादती की। साहिल खान: मूलत: पन्ना का रहने वाला है। अशोका गार्डन इलाके में डांस क्लास चलाता था। टारगेट कर हिंदू लड़कियों को फंसाया और रेप किया। इसके मोबाइल में कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। अली खान: जून 2024 में अशोका गार्डन के होटल में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म किया। लड़की की वीडियो बनाई फिर उसे फरहान को भेजा। जुलाई-2024 को मिलने के बहाने बुलाया। यहां पहले से फरहान मौजूद था। वीडियो वायरल करने का डर दिखा फरहान ने गलत काम किया। शाजी उर्फ शम्स उद्दीन: मैकेनिक है और फरहान का दोस्त। 500-500 रुपए के लालच में यही लड़कियों को लाता- ले जाता था। फरहान के कहने पर जबरदस्ती उन्हें गांजा पिलाने का काम भी करता था। अबरार: कोलकाता का रहने वाला है। भोपाल पढ़ने आया था, लेकिन पढ़ाई बीच में छोड़कर वापस चला गया। गिरफ्तारी के लिए टीम कोलकाता रवाना है। इसके कमरे में लड़की से दुष्कर्म हुआ। नबील: बिहार का रहने वाला है। बीच में पढ़ाई छोड़कर वापस चला गया। लड़कियों को बदनाम करने में इसका हाथ। एक टीम बिहार रवाना। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन